Page Loader
होंडा ने लॉन्च किया वरियो 125 स्कूटर, भारत में भी जल्द आएगा 
होंडा ने मलेशिया में वरियो 125 स्कूटर लॉन्च किया है (तस्वीर: ट्विटर/@IamTRoy4)

होंडा ने लॉन्च किया वरियो 125 स्कूटर, भारत में भी जल्द आएगा 

Mar 22, 2023
06:55 pm

क्या है खबर?

जापान की बाइक निर्माता कंपनी होंडा ने मलेशिया में अपना वरियो 125 (Vario 125) स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसका लुक कंपनी के वरियो 150 और वरियो 160 से मिलता-जुलता रखा गया है। इसका फ्रंट काफी चौड़ा दिया गया है। इसके एप्रन पर मौजूद आंखों जैसी डिजाइन के साथ LED डुअल हेडलाइट्स भी दी गई है। होंडा ने वरियो को भारत में पहले ही पेंटट करा लिया है, ऐसे में इसके यहां भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

इंजन 

ऐसा दिया गया है स्कूटर में इंजन 

नए वरियो 125 में स्विंगआर्म पर 124.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500RPM पर 11.5bhp की पावर और 5,000RPM पर 11.74Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन को कंट्रोल करने के लिए CVT यूनिट दी गई है। इसके स्पोर्टी बॉडी पैनल में एक बड़ा ग्रैब हैंडल है। इसमें 14 इंच अलॉय व्हील्स, कॉम्पोनेन्ट्री में 90/80-14 फ्रंट और 100/80-14 रियर टायर, रियर मोनोशॉक के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, पेटल रोटर्स के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक भी मिलेंगे।

पेंटट 

स्कूटर में होंडा एक्टिवा जैसा भी दिया है ये फीचर 

होंडा ने वरियो 125 में एक 18L अंडर-सीट स्टोरेज, निगेटिव बैकलाइटिंग के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट स्टोरेज पॉकेट में एक SUB चार्जर दिया है। भारत में चलने वाले होंडा एक्टिवा की तरह ही इसमें इम्मोबिलाइजर के साथ एक एंटी-थेफ्ट चाबी दी गई है। इस नए स्कूटर को अलग लुक देने के साथ राइडर के आराम का भी ध्यान रखा गया है। इसकी सीट राइडिंग के समय चालक को सपोर्ट देती है।