Page Loader
होंडा ने CB350 रेंज बाइक्स को किया अपडेट, जानिए क्या किया है बदलाव 
होंडा ने CB350 रेंज बाइक्स को नए रंगों में पेश किया गया है (तस्वीर: होंडा)

होंडा ने CB350 रेंज बाइक्स को किया अपडेट, जानिए क्या किया है बदलाव 

Apr 05, 2025
01:43 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारत में अपडेटेड 2025 CB350 रेंज की बाइक्स लॉन्च की हैं, जिसमें CB350, CB350RS और CB350 H'ness मॉडल शामिल हैं। इन बाइक्स में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नए रंग विकल्प और OBD-2B अनुरूप इंजन दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने मोटरसाइकिल्स की कीमत में भी इजाफा किया है। आइए जानते हैं अपडेटेड मॉडल्स में कौनसे रंग विकल्प मिलते हैं और इनकी नई कीमत कितनी है।

रंग 

CB350 और CB350 H'ness के रंग विकल्प 

नया CB350 अब 5 रंग विकल्पों- मैट ड्यून ब्राउन, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और रिबेल रेड मेटालिक में उपलब्ध है। नई CB350 H'ness के DLX वेरिएंट को पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और पर्ल इग्नियस ब्लैक में, DLX प्रो को रेबेल रेड मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और पर्ल इग्नियस ब्लैक में बेचा जाएगा। इसके अलावा DLX प्रो क्रोम एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और पर्ल इग्नियस ब्लैक में भी उपलब्ध है।

पावरट्रेन 

पावरट्रेन को OBD-2B के अनुरूप किया अपडेट

2025 होंडा CB350RS का DLX वेरिएंट- पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे में उपलब्ध होगा, जबकि DLX प्रो मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे में आएगा। नई CB350 रेंज में OBD-2B के अनुरूप 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो E20 इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से संचालित है। अब नई CB350, CB350RS की कीमत 2.15-2.18 लाख रुपये और CB350 H'ness की 2.10-2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।