होंडा अगले महीने लॉन्च करेगी 2 गाड़ियां, जानिए कौनसे होंगे ये मॉडल
क्या है खबर?
जापानी कार निर्माता होंडा भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत वह अगले महीने 2 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 22 मई को सिटी फेसलिफ्ट के साथ-साथ एक अन्य मॉडल भी पेश करेगी, जिसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है। ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों का अनुमान है कि नया आगामी मॉडल वैश्विक स्तर पर पेश की जाने वाली ZR-V SUV हो सकती है।
#1
सिटी फेसलिफ्ट: मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
आगामी होंडा सिटी भारत में बिकने वाली 5वीं जनरेशन की सेडान का दूसरा फेसलिफ्ट होगा। इसमें नई हेडलाइट्स, अपडेटेड टेल-लैंप, नए बंपर और व्हील हो सकते हैं। केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर ड्राइवर सीट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड सॉफ्टवेयर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वैकल्पिक 360-डिग्री कैमरा शामिल होगा। इसमें मौजूदा मॉडल के समान 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन बरकरार रहेगा और शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल की 11.99 लाख रुपये से अधिक होगी।
#2
होंडा ZR-V: SUV सेगमेंट होगा मजबूत
जापानी कंपनी का दूसरा मॉडल होंडा ZR-V हो सकता है। अगर, इसे लॉन्च किया जाता है तो इसे कंपलीट बिल्ट यूनिट के रूप में आयात कर बेचा जाएगा। यह होंडा की SUV रेंज में एलिवेट से ऊपर स्थित होगी। एलिवेट के चौकोर और सीधे डिजाइन के विपरीत ZR-V में गोल आकार के साथ एक चिकना क्रॉसओवर स्टाइल है। इस गाड़ी की अनुमानित कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये (कीमत, एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।