Page Loader
होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 
होंडा रेबेल 500 को बिगबिंग डीलरशिप से बेचा जाएगा (तस्वीर: एक्स/@BigWingIndia)

होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 

May 19, 2025
01:17 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारत में प्रीमियम क्रूजर मोटरसाइकिल रेबेल 500 को पहली बार लॉन्च किया है। होंडा रेबेल 500 को ब्लैक-आउट स्टाइलिंग के साथ सिंगल स्टैंडर्ड वेरिएंट में केवल मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक रंग में पेश किया गया है। इसमें राइडर की जानकारी के लिए एक इनवर्टेड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह बाइक बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा और सिर्फ गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में ही उपलब्ध होगी, जबकि डिलीवरी जून से शुरू होगी।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है यह बाइक

विशिष्ट रेट्रो क्रूजर डिजाइन की विशेषता वाली रेबेल 500 में एक स्टीपली रेक्ड फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैंप और 690mm की कम ऊंचाई वाली सीट है, जो सवारी को आसान बनाती है। ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर निर्मित इस लेटेस्ट बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शोवा शॉक एब्जॉर्बर है। मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा दी है और क्रूजर डनलप टायर्स के साथ 16-इंच के व्हील दिए हैं।

कीमत 

इतनी है बाइक की कीमत 

रेबेल 500 में 471cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन-सिलिंडर इंजन लगा है, जो 8,500RPM पर 34kW का पावर और 6,000RPM पर 43.3Nm टॉर्क विकसित करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो मजबूत लो-एंड टॉर्क और रेव रेंज में एक स्मूथ डिलीवरी के लिए ट्यून किया गया है। स्टबी एग्जॉस्ट एक गहरे एग्जॉस्ट नोट के साथ क्रूजर अपील को बढ़ाता है। इस प्रीमियम मोटरसाइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।