Page Loader
होंडा भारत में ला रही नई एडवेंचर बाइक, सामने आई पेटेंट तस्वीर 
होंडा की नई एडवेंचर बाइक को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: होंडा)

होंडा भारत में ला रही नई एडवेंचर बाइक, सामने आई पेटेंट तस्वीर 

Jan 30, 2024
01:24 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा एक नई एडवेंचर बाइक पर काम कर रही है। इसको लेकर कंपनी ने डिजाइन पेटेंट भी दायर किया है। यह पहली बार है, जब कंपनी एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। इस दोपहिया वाहन को CB350 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन से प्रेरित नजर आता है, जिससे यह मुकाबला करेगी। हालांकि, अंतिम डिजाइन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

खासियत 

फ्रंट फेयरिंग में जोड़ सकेंगे सुरक्षा उपकरण 

कंपनी ने मोटरसाइकिल के फ्रंट फेयरिंग का भी पेटेंट कराया है। यह डिजाइन एक सेफ्टी स्ट्रक्चर जोड़ने में मदद करता है, जो हेडलैंप यूनिट तक फैली हुई है। साइड स्ट्रक्चर स्टोरेज बॉक्स को माउंट करने की जगह भी देता है, जैसा कि हिमालयन में देखा गया था। लेटेस्ट बाइक में ऑल-LED सेटअप, नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील और स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलने की संभावना है।

पावरट्रेन 

CB350 के जैसा हो सकता है पावरट्रेन 

होंडा की नई एडवेंचर बाइक को CB350 के समान चेसिस पर पेश किया जा सकता है, जिसमें 350cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है। यह 20.78bhp की पावर और 29.4Nm का टॉर्क पैदा करता है। उम्मीद है कि एडवेंचर बाइक में इसका पावरआउटपुट और गियरबॉक्स अलग हो सकता है। यह दोपहिया वाहन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 2.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।