LOADING...
होंडा सिटी फेसलिफ्ट के डिजाइन की दिखी झलक, लॉन्च से पहले शोरूम पर पहुंची
होंडा सिटी फेसलिफ्ट 22 मई को लॉन्च होगी

होंडा सिटी फेसलिफ्ट के डिजाइन की दिखी झलक, लॉन्च से पहले शोरूम पर पहुंची

May 18, 2026
02:10 pm

क्या है खबर?

जापानी कार निर्माता होंडा अपनी सिटी सेडान का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। यह गाड़ी 22 मई को लॉन्च होगी, लेकिन इससे पहले शोरूम में पहुंच गई है। सामने आई तस्वीरों में होंडा सिटी फेसलिफ्ट के आगे-पीछे के डिजाइन का खुलासा हो गया है। इन तस्वीरों में लाइटिंग सिग्नेचर भी नजर आते हैं। आइये जानते हैं आगामी नई होंडा सिटी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लुक 

ज्यादा स्पोर्टी होगा लुक 

सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरों में नया लाइटिंग डिजाइन ​​नजर आया है। LED DRL हेडलाइट असेंबली में एकीकृत हैं, जो अभी भी पहले की तरह स्थित हैं। हेडलाइट्स में प्रोजेक्टर और ऊपर LED DRL लगे हैं, जो एक सेंटर लाइट बार से जुड़े हैं, जो संशोधित ग्रिल में छिपा हुआ है। बंपर को भी नया रूप दिया गया है और काले रंग के 16-इंच के नए पहिए इसे स्पोर्टी लुक देते हैं, वहीं टेल लाइट्स में स्मोक्ड इफेक्ट जोड़ा गया है।

इंटीरियर 

केबिन में मिल सकती है नई स्क्रीन

केबिन के अंदर नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने की संभावना है, जो मौजूदा 8-इंच की यूनिट से बड़ी होगी। यह स्क्रीन डैशबोर्ड से बाहर निकली हुई होगी। प्रीमियम ऑडियो सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले भी मिलने की संभावना है। तस्वीरों में पहले जैसा स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स पर ब्लैक और बेज कलर थीम, एम्बिएंट लाइटिंग और बेज सीट अपहोल्स्ट्री देखी जा सकती है। इसके पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प मौजूदा मॉडल के समान रहने की उम्मीद है।

Advertisement