LOADING...
होंडा कारों पर मिल रही 2.12 लाख रुपये तक की छूट
होंडा एलिवेट पर सर्वाधिक छूट दी जा रही है

होंडा कारों पर मिल रही 2.12 लाख रुपये तक की छूट

May 04, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

जापानी कार निर्माता होंडा भारत में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है, जिसके तहत 22 मई को 2 गाड़ियां लॉन्च करने की योजना है। इससे पहले कंपनी अपनी मौजूदा कारों पर छूट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के तहत 2.12 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जिनमें नकद छूट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज लाभ और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। आइये जानते हैं इस महीने होंडा के किस मॉडल पर कितनी छूट मिलेगी।

सेडान 

सेडान मॉडल्स पर होगी इतनी बचत

होंडा अमेज के तीसरी जेनरेशन मॉडल पर 67,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि दूसरे जनरेशन मॉडल पर छूट थोड़ी कम है। सेडान के दूसरी जनरेशन मॉडल की शुरुआती कीमत 6.98 लाख रुपये और तीसरी जनरेशन अमेज की 7.51 लाख रुपये है। होंडा सिटी पर कुल 1.56 लाख रुपये तक की बचत होगी, जबकि सिटी हाइब्रिड (e:HEV) पर 1.8 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12 लाख और हाइब्रिड की 20 लाख रुपये है।

SUV

सबसे ज्यादा इस SUV पर मिल रही छूट

इस महीने जो ग्राहक होंडा एलिवेट SUV खरीदने का विचार बना रहे हैं, उन्हें गाड़ी पर कुल 2.12 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जो देश में होंडा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा है। एलिवेट की शुरुआती कीमत 11.6 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है और इसके ZX ट्रिम्स के साथ 360-डिग्री सराउंड विजन कैमरा और स्मार्ट डैशकैम जैसी एक्सेसरीज मुफ्त दे रही है। छूट में 40,000 रुपये की नकद छूट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है।

Advertisement