NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक भारत में लाॅन्च, जानिए कीमत और फीचर 
    अगली खबर
    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक भारत में लाॅन्च, जानिए कीमत और फीचर 
    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक 100 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगा (तस्वीर: एक्स/@TheAshishBharti)

    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक भारत में लाॅन्च, जानिए कीमत और फीचर 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 17, 2025
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसके लिए बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में कुछ डीलर्स ने पहले ही बुकिंग खोल दी थी।

    होंडा एक्टिवा E को 2 वेरिएंट- बेस और रोडसिंक डुओ में पेश किया है। स्कूटर का उत्पादन कर्नाटक में स्थित एक प्लांट में किया जा रहा है।

    यह TVS i-क्यूब, विदा V1, बजाज चेतक, एथर रिज्टा, ओला S1 प्रो से मुकाबला करेगा। इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी।

    फीचर 

    एक्टिवा में मिलती हैं ये सुविधाएं

    होंडा एक्टिवा ई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है, जो नेविगेशन के साथ-साथ म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा देता है।

    इसके अलावा स्कूटर में 3 राइडिंग मोड- स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और ईको शामिल हैं। इसमें एक एप्रन-माउंटेड LED हेडलाइट और एक हैंडलबार-माउंटेड LED DRL शामिल है।

    यह स्कूटर 5 रंगों- पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू में उपलब्ध होगा।

    बैटरी पैक 

    ऐसा है स्कूटर का बैटरी पैक 

    स्कूटर में 1.5kWh बैटरी पैक दिया है और 2 स्वैपेबल बैटरियों के साथ यह एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर की संयुक्त रेंज प्रदान करता है।

    एक्टिवा E 6kW के आउटपुट के साथ स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

    होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत 1.17 लाख से शुरू होकर 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    होंडा एक्टिवा
    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    होंडा

    EICMA 2024: होंडा ने पेश किए 3 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन काॅन्सेप्ट, जानिए इनके फीचर  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    हाेंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक से 27 नवंबर को उठेगा पर्दा, जानिए कैसा होगा  होंडा एक्टिवा
    होंडा कारों पर मिल रही 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट, जानिए माॅडलवार ऑफर  कार ऑफर
    होंडा अमेज फेसलिफ्ट में मिल सकती है ADAS तकनीक, जानिए कब होगी लॉन्च  होंडा अमेज

    होंडा एक्टिवा

    होंडा ने अप्रैल में बेची 3.38 लाख यूनिट्स, बिक्री में 6 फीसदी हुई वृद्धि  होंडा
    होंडा ने एक्टिवा स्कूटर के नाम से हटाया 6G टैग  होंडा
    होंडा एक्टिवा स्कूटर हुआ और महंगा, जानिए क्या है नई कीमतें होंडा
    होंडा डियो स्कूटर में मिलेगी H-स्मार्ट तकनीक, जल्द हो सकता है लॉन्च  होंडा

    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    TVS ला रही नया इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, जानिए कब देगा दस्तक  TVS मोटर
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में ओला फिर अव्वल, जानिए कितने बेचे  इलेक्ट्रिक वाहन
    होंडा एक्टिवा EV इसी साल होगा लॉन्च, ICE मॉडल जैसे होंगे फीचर  होंडा
    EICMA 2024: हीरो ने 5 दोपहिया वाहनों से उठाया पर्दा, जानिए कौन-से हैं ये मॉडल  हीरो मोटोकॉर्प
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025