Page Loader
हीरो करिज्मा XMR 210 की बिक्री में आई गिरावट, 3 महीने में एक भी नहीं बिकी 
हीरो करिज्मा XMR 210 की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है (तस्वीर: हीरो मोटोकॉर्प)

हीरो करिज्मा XMR 210 की बिक्री में आई गिरावट, 3 महीने में एक भी नहीं बिकी 

Mar 31, 2025
03:23 pm

क्या है खबर?

हीरो मोटोकॉर्प की अगस्त, 2023 में लॉन्च हुई करिज्मा XMR 210 की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले 3 महीने से इस मॉडल की एक भी मोटरसाइकिल नहीं बिकी हैं। पिछले एक साल (मार्च, 2024 से फरवरी, 2025) में औसतन 739/माह बिक्री के साथ 4,806 हीरो करिज्मा XMR 210 बेची हैं। दिसंबर, 2024 से फरवरी, 2025 के बीच एक भी करिज्मा नहीं बिकी हैं। माना जा रहा है कि बाइक को बंद कर दिया गया है।

कारण 

बिक्री में गिरावट के ये हो सकते हैं कारण

करिज्मा XMR 210 को बंद करने को लेकर हीरो ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही वेबसाइट से हटाया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कंपनी बाइक को अपडेट करने का भी विचार बना सकती है। इसके अलावा करिज्मा XMR 210 की जगह XMR 250 को लाने की योजना भी हो सकती है, जिसे नवंबर, 2024 में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद से ही लगातार 3 महीने XMR 210 की बिक्री शून्य हुई है।

अपडेट 

क्या हो सकता है अपडेटेड करिज्मा में बदलाव?

ग्राहकों के बीच करिज्मा XMR 210 को आकर्षक बनाने के लिए इसे अपडेट कर सकती है। इसमें अपडेटेड USD टेलिस्कोपिक फोर्क्स और नया TFT क्लस्टर मिल सकता है। बता दें, 29 अगस्त, 2023 को हीरो की लोकप्रिय करिज्मा बाइक ने वापसी की और शुरुआत में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बाद में बिक्री गिरती चली गई। इस साल जनवरी में बाइक का कॉम्बैट एडिशन भी प्रदर्शित किया गया। इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।