LOADING...
जीली का i-HEV हाइब्रिड सिस्टम देता है 45 किमी/लीटर का माइलेज, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
जीली एमग्रैंड में i-HEV हाइब्रिड सिस्टम का परीक्षण किया गया

जीली का i-HEV हाइब्रिड सिस्टम देता है 45 किमी/लीटर का माइलेज, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Apr 14, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

चीनी कंपनी जीली ने हाइब्रिड कारों के लिए नई जनरेशन की i-HEV 'इंटेलिजेंट एनर्जी' हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। इसने माइलेज के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह सिस्टम बाइक्स के बराबर 45 किमी/घंटा का मामलेज देने में सक्षम है। इस सिस्टम ने आगामी एमग्रैंड सेडान में परीक्षण के दौरान 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2.22 लीटर ईंधन की खपत की। 48.41 फीसदी की रेटेड थर्मल दक्षता के साथ यह सबसे कुशल विकल्प बन गया है।

AI 

AI बेहतर बनाता है माइलेज

जीली ने कहा कि i-HEV सिस्टम में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित ऊर्जा प्रबंधन प्लेटफॉर्म है। AI में ड्राइविंग स्थितियों का अनुमान लगाने की क्षमता है और डाटा का उपयोग शुद्ध इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड और पैरेलल ड्राइव मोड में से चयन करने के लिए किया जाता है। इससे इंजन को उसकी अधिकतम दक्षता वाली स्थिति में चलाने में मदद मिलती है। मौजूदा हाइब्रिड प्रणालियों की तुलना में यह समग्र ऊर्जा दक्षता में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि करती है।

क्षमता 

रफ्तार में भी तेज होगा यह सिस्टम

इस हाइब्रिड सिस्टम में इलेक्ट्रिक ड्राइव 230kW (313PS) का पावर उत्पन्न करता है, जिससे यह मात्र 1.84 सेकेंड में 0-30 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। हाइब्रिड सिस्टम को शहरी यातायात में कम गति पर बेहतर संचालन क्षमता और बेहतर माइलेज के लिए डिजाइन किया गया है। इस सिस्टम को इस साल जीली की आगामी कई हाइब्रिड कारों में पेश किया जाएगा, जिनमें प्रीफेस, मोंजारो, स्टाररे और एमग्रैंड शामिल हैं।

Advertisement