Page Loader
UAE में देखने को मिलेगा धांसू रोमांच, बन रही फ्लाइंग कारों की रेस की योजना
मैका फ्लाइट ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित फ्लाइंग कार तैयार की है (तस्वीर: एक्स/@macaflight)

UAE में देखने को मिलेगा धांसू रोमांच, बन रही फ्लाइंग कारों की रेस की योजना

Nov 14, 2023
03:41 pm

क्या है खबर?

सड़क पर बढ़ते दबाव के चलते अब आसमान में व्यक्तिगत गतिशीलता विकल्प के सपने को साकार करने की तरफ तेजी से कदम बढ़ाया जा रहा है। कई कंपनियां आए दिन फ्लाइंग कार कॉन्सेप्ट प्रदर्शित कर रही हैं। इन वाहनों को इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्रॉफ्ट (EVOTL) के रूप में जाना जाता है और इन्हें उड़ने वाली कारें कहा जाता है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जल्द ही फ्लाइंग कारों की रेस आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।

महंगी होगी रेस 

महंगी होंगी फ्लाइंग रेसिंग कार 

आने वाली फ्लाइंग कार बनाने वाली कंपनियों का पूरा ध्यान की इनकी रेंज और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर है। इसी को परखने के लिए UAE में यह रेस होगी। उड़ने वाली कारें बेहद महंगी होने की संभावना है और फ्लाइंग रेस कारें तो और भी ज्यादा कीमत की होंगी। इससे स्पष्ट है कि ऐसी रेस बेहद महंगी होगी, जो दुनिया में मोटरस्पोर्ट रेसिंग के शिखर फॉर्मूला वन से भी काफी अधिक होगी।

शुरुआती चरण 

शुरुआत में 10 कार होंगी शामिल 

दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित फ्लाइंग रेस कार बनाने वाली मैका फ्लाइट के शीर्ष अधिकारी ने इस तरह की चैंपियनशिप होने की उम्मीद जताई है। खलीज टाइम्स से बात करते हुए कंपनी के CEO क्रिश्चियन पिनेउ ने बताया कि शुरुआती चरण में 10 रेसर दौड़ का हिस्सा हो सकते हैं और UAE एक आदर्श मेजबान देश हो सकता है। यह 2025 में आयोजित हो सकती है और इसमें सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन ने भी रुचि दिखाई है।