Loading...
त्योहारी सीजन में हुई 55.25 लाख रिकॉर्ड वाहनों की बिक्री, जानिए आंकड़े
त्योहारी सीजन में इस बार रिकॉर्ड बिक्री हुई है

त्योहारी सीजन में हुई 55.25 लाख रिकॉर्ड वाहनों की बिक्री, जानिए आंकड़े

Nov 23, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

भारत के ऑटोमोबाइल खुदरा बाजार ने 42 दिनों के त्योहारी सीजन में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, जिसमें कुल 55.25 लाख से ज्यादा वाहन बिके। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, यह 2025 की इसी अवधि के दौरान बिके 54.05 लाख के मुकाबले 2.21 फीसदी की वृद्धि है। यह 2 साल पहले 2024 के त्योहारी सीजन की तुलना में 23.95 फीसदी की वृद्धि हुई है, जब वाहनों की खुदरा बिक्री 44.57 लाख रही थी।

EV बिक्री 

कुल वाहन बिक्री में EVs की 9.22 फीसदी हिस्सेदारी 

इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का प्रदर्शन कुल बाजार की तुलना में काफी बेहतर रहा।

त्योहारी सीजन में EVs की खुदरा बिक्री पहली बार 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई, जो करीब 5.09 लाख तक पहुंच गई। यह कुल वाहन बिक्री का लगभग 9.22 फीसदी है।

इस अवधि में 43.13 लाख की बिक्री के साथ दोपहिया वाहन सेगमेंट का योगदान सबसे अधिक रहा। यह पिछले साल की 41.60 लाख की तुलना में 3.67 फीसदी की वृद्धि है।

तिपहिया वाहन 

तिपहिया वाहनों की बिक्री में 5.32 फीसदी का इजाफा 

तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1.93 लाख से अधिक रही है, जो एक साल पहले की 1.83 लाख से 5.32 फीसदी अधिक है।

इस श्रेणी ने 2024 के त्योहारी सीजन के प्रदर्शन के मुकाबले 16.21 फीसदी की वृद्धि भी दर्ज की है।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री 1.55 लाख रही, जो 2025 के त्योहारी सीजन के 1.45 लाख के मुकाबले 7.13 फीसदी अधिक है। ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री 2.24 फीसदी बढ़कर 1.03 लाख पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENT