LOADING...
इलेक्ट्रिक कारों की सालाना बिक्री पहली बार 3 लाख के पार पहुंचेगी- रिपोर्ट
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पहली छमाही में 1.5 लाख के करीब पहुंच गई है

इलेक्ट्रिक कारों की सालाना बिक्री पहली बार 3 लाख के पार पहुंचेगी- रिपोर्ट

Jun 29, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

भारत का इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EPV) बाजार इस साल में पहली बार सालाना बिक्री के मामले में 3 लाख का आंकड़ा पार कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए मॉडल लॉन्च होने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर ग्राहकों की बढ़ती स्वीकार्यता के कारण बिक्री में यह रिकॉर्ड बन सकता है, जबकि 2025 में आंकड़ा 2 लाख से थोड़ा कम था। पहली छमाही में इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन 1.5 लाख के करीब पहुंच गया।

उम्मीद 

त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद 

मार्केट रिसर्च फर्म फ्रॉस्ट एंड सुलिवन के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 महीनों में औसत मासिक EPV रजिस्ट्रेशन बढ़कर लगभग 27,000 हो गया है। त्योहारी सीजन और साथ ही कई नए वाहनों के लॉन्च से 2026 की दूसरी छमाही में बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। अलग-अलग तरह के मॉडल का तेजी से बढ़ना ग्रोथ की एक मुख्य वजह बन रहा है।

विकल्प 

विकल्पों की उपलब्धता ने भी बढ़ाई बिक्री 

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया है कि पिछले 2 वित्त वर्ष में भारत में उपलब्ध इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों के मॉडल की संख्या दोगुनी होकर लगभग 20 हो गई है और अगले वित्त वर्ष तक इसके 35 से ज्यादा होने की उम्मीद है। इनमें से ज्यादातर लॉन्च 15 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में होने की उम्मीद है। विकल्पों की बढ़ती रेंज से ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से गाड़ियां चुनने में मदद मिल रही है।

Advertisement