Page Loader
गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां 
पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां 

Jun 03, 2025
12:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री इजाफा हो रहा है। मई के आंकड़े इसी तरफ इशारा करते हैं, जब EVs की बिक्री 50 फीसदी से अधिक बढ़कर 12,197 पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती 2 महीनों (अप्रैल और मई) की कुल बिक्री 60 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,000 को पार कर चुकी है। बिक्री में गिरावट के बावजूद टाटा मोटर्स ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि महिंद्रा और MG को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

आंकड़े 

टाटा ने कितनी EVs बेची?

टाटा ने पिछले महीने 4,319 इलेक्ट्रिक कार बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इसके बावजूद EV बाजार में 35.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही है। दूसरे पायदान पर रही JSW MG मोटर्स ने 3,732 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो मई, 2024 की तुलना में सालाना 147 प्रतिशत की वृद्धि है। उसने 30.6 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। उसकी विंडसर EV सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है।

उछाल 

महिंद्रा की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल 

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पिछले महीने सालाना 338 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल मिला है। उसने 2,604 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। इसकी तुलना में पिछले साल इसी महीने में 594 गाड़ियां बेची गई थीं। हुंडई मोटर कंपनी 509 बिक्री के साथ चौथे पायदान पर रही है, जबकि BYD पिछले महीने 491 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर 5वें नंबर पर रही है। इसके अलावा BMW ने 172 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की है।