LOADING...
डुकाटी ने 1103cc इंजन के साथ सुपरबाइक सुपरलेगेरा V4 सेंटेनारियो की पेश
डुकाटी की खास सुपरबाइक का अनावरण

डुकाटी ने 1103cc इंजन के साथ सुपरबाइक सुपरलेगेरा V4 सेंटेनारियो की पेश

Mar 27, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

डुकाटी ने अपनी 100वीं सालगिरह पर एक बेहद खास सुपरबाइक सुपरलेगेरा V4 सेंटेनारियो पेश की है। यह बाइक पूरी तरह नए डिजाइन पर बनी है और इसे सड़क पर चलाने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी इसकी सिर्फ 500 यूनिट और 100 खास ट्राइकलर एडिशन बनाएगी। हर बाइक को बेहद उन्नत तकनीक और बिना किसी समझौते के तैयार किया गया है, जिससे यह मॉडल बेहद खास और सीमित माना जा रहा है।

इंजन

इंजन और परफॉर्मेंस में दमदार बदलाव

इस बाइक में 1103cc का V4 इंजन दिया गया है, जो 228 हॉर्सपावर और 119 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। रेस किट के साथ यह ताकत बढ़कर 247 हॉर्सपावर तक पहुंच जाती है। हल्के टाइटेनियम पार्ट्स और खास डिजाइन के कारण इसका वजन करीब 173 किलोग्राम है। खास गियरबॉक्स और ड्राई क्लच सिस्टम इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं, जिससे यह ट्रैक और सड़क दोनों पर शानदार प्रदर्शन करती है।

ताकत

कार्बन फाइबर और ब्रेकिंग सिस्टम की ताकत

इस बाइक का ज्यादातर हिस्सा कार्बन फाइबर से बना है, जिससे वजन कम और मजबूती ज्यादा मिलती है। इसमें खास सस्पेंशन और हल्के पहिए दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल देते हैं। ब्रेम्बो के कार्बन सिरेमिक ब्रेक सिस्टम से बाइक तेज रफ्तार में भी सुरक्षित रहती है। हर पार्ट को खास टेस्टिंग से गुजराया गया है, जिससे इसकी क्वालिटी और मजबूती सुनिश्चित होती है और यह एक हाई-टेक मशीन बन जाती है।

Advertisement

खासियत

स्मार्ट फीचर्स और लिमिटेड एडिशन खासियत

इस सुपरबाइक में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया गया है, जो रियल टाइम में टायर ग्रिप और कंट्रोल को मॉनिटर करता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। बड़े विंगलेट्स और खास डिजाइन से हाई स्पीड पर स्थिरता मिलती है। हर यूनिट के साथ खास एक्सेसरी और ट्रैक अनुभव भी दिया जाएगा, जिससे यह बाइक कलेक्टर और रेसिंग शौकीनों के लिए बेहद खास बन जाती है।

Advertisement