LOADING...
क्या आंधड़-बारिश में कार को नुकसान होने पर मिलता है बीमा क्लेम?
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान बीमा में कवर होते हैं

क्या आंधड़-बारिश में कार को नुकसान होने पर मिलता है बीमा क्लेम?

Jun 07, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में आए दिन अंधड़ और बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ वाहनों को भी खतरा पैदा हो रहा है। खराब मौसम में अक्सर पेड़ की टहनियां, टिन, पत्थर या दूसरी भारी चीजें उड़कर आपकी कार पर गिरकर उसे नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल पैदा होता है कि क्या अंधड़-बारिश से हुआ नुकसान बीमा में कवर होता है या नहीं।

बीमा 

कौनसी बीमा पॉलिसी में कवर होता है नुकसान?

कार को हुए नुकसान का मुआवजा इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास कौन-सी इंश्योरेंस पॉलिसी है। अगर, आपके पास कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस है तो आमतौर पर प्राकृतिक आपदाओं जैसे- तूफान, आंधड़, बारिश, पेड़ गिरने या बाढ़ से हुए नुकसान को कवर किया जाता है। इस स्थिति में टूटे शीशे या बॉडी डैमेज के लिए क्लेम किया जा सकता है। अगर, आपके पास केवल थर्ड- पार्टी पॉलिसी है तो बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई नहीं करेगी।

क्लेम 

बीमा क्लेम के लिए कैसे करें दावा? 

अंधड़-बारिश से नुकसान होने पर बीमा क्लेम के लिए कार के सभी प्रभावित हिस्सों की साफ फोटो और वीडियो बना लें और हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए बीमा कंपनी को तुरंत सूचना दें। क्लेम के लिए पॉलिसी नंबर, वाहन के कागजात और नुकसान की तस्वीरें तैयार रखें। कई मामलों में बीमा कंपनी निरीक्षण के लिए सर्वेयर भेजती है। इसलिए, पहले से कोई मरम्मत कराने की गलती न करें। इससे क्लेम में दिक्कत आ सकती है।

Advertisement