सिट्रॉन बेसाल्ट एक्स कंफर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या मिलता है नया
क्या है खबर?
सिट्रॉन ने ब्रांड की 108वीं सालगिरह का जश्न मानते हुए भारत में बेसाल्ट एक्स कंफर्ट एडिशन पेश किया है। इस स्पेशल एडिशन का मकसद ज्यादा प्रीमियम केबिन अनुभव देना है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है और साथ ही वैकल्पिक एक्सेसरी पैक भी उपलब्ध हैं, जो सुविधा, टेक्नोलॉजी और स्टाइलिंग फीचर्स को बढ़ाते हैं। यह कंफर्ट एडिशन वाला दूसरा सिट्रॉन मॉडल है। इससे यह एडिशन एयरक्रॉस के साथ पेश किया गया था।
सुविधाएं
एडिशन में जोड़े गए हैं ये फीचर
बेसाल्ट एक्स के कंफर्ट एडिशन में कंफर्ट AXS पैक मिलते हैं, जो इसके बेस यू और मिड प्लस ट्रिम्स पर उपलब्ध हैं।
इसमें बेज लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, 10.25-इंच का एंड्रॉयड-आधारित टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, JBL ऑडियो सिस्टम, प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट वाले ड्यूल डैशकैम और रियर व्यू कैमरा शामिल हैं।
कार निर्माता का कहना है कि इन फीचर्स को रोजाना इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए जोड़ा गया है, चाहे शहर में आना-जाना हो या लंबी दूरी की ड्राइव।
कीमत
कितनी है इस एडिशन की कीमत?
गाड़ी के बेस यू वेरिएंट में 82hp की पावर 115Nm टाॅर्क वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
मिड वेरिएंट प्लस में ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110hp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इस एडिशन की कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।