Page Loader
वीडियो: चीन कंपनी ने दिखाई फ्लाइंग पॉड की झलक, सड़क पर बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार  
गोव फ्लाइंग पॉड आसमान में उड़ने के साथ जमीन पर दौड़ेगा (तस्वीर: ट्विटर@Flyin18T)

वीडियो: चीन कंपनी ने दिखाई फ्लाइंग पॉड की झलक, सड़क पर बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार  

Jun 28, 2023
05:06 pm

क्या है खबर?

सड़क के साथ अब आसमान में उड़ने वाली कारें जल्द देखने को मिल सकती है। चीन की वाहन निर्माता गुआंगजौ ऑटोमोबाइल ग्रुप (GAC) ने उड़ने वाले वाहन के तौर पर हाल ही में पॉड जैसे स्ट्रक्चर की झलक दिखाई है। इसमें उड़ने के साथ सड़क पर दौड़ने के लिए पहिए वाला चेसिस दिया गया है। GAC गोव एक ऑन द गो वर्टिकल-फ्लाइट इलेक्ट्रिक वाहन का छोटा रूप है, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की जगह मिलती है।

तकनीक 

पहिये वाला चेसिस पॉड को उड़ान भरने में है सहायक 

पॉड कंपनी की ADiGO-पायलट ऑटोनॉमस फ्लाइंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो 6 रोटर्स द्वारा संचालित होता है। इसका पहिये वाला चेसिस पॉड को उड़ान भरने में सहायक होगा और इसे लैंडिंग के दौरान नीचे किया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि पॉड और चेसिस दोनों एक साथ काम नहीं करेंगे, हालांकि लैंड होने के बाद दोनों संयुक्त तौर पर एक इलेक्ट्रिक कार के रूप में सड़क पर दौड़ेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए झलक