चुनौतियों के बावजूद कार बाजार में आया उछाल, 2021 में 27 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री
क्या है खबर?
साल 2021 ऑटोमोबाइल सेक्टर से लिए काफी चुनौती भरा रहा और सेमीकंडक्टर की कमी से कई वाहन निर्माता कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
कोरोना महामारी और इससे हुए लॉकडाउन के असर से ये सेक्टर अब भी उभरने की कोशिश कर रहा है।
इन सबके बावजूद साल 2021 में ऑटो कार सेक्टर को बिकी में 27 प्रतिशत की बढ़त मिली। इस तरह कहा जा सकता है कि इस सेक्टर के लिए बीता साल अच्छा रहा।
बिक्री
तीसरी बार हुआ है 30 लाख का आंकड़ा पार
बिक्री की बात करें तो साल 2020 में जहां कुल 24.33 लाख कारों का उत्पादन हुआ था, 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 30.82 लाख यूनिट्स उत्पादन तक पहुंच गया।
ऐसा ऑटोमोबाइल सेक्टर के इतिहास में तीसरी बार है जब इस इंडस्ट्री ने साल भर में 30 लाख यूनिट्स उत्पादन का आंकड़ा पार किया है।
हालांकि, स्थिति को देखते हुए सात लाख यूनिट्स उत्पादन का अनुमान लगाया गया था, पर अनुमानों के उलट इस सेक्टर ने जबरदस्त बढ़त हासिल की।
सेल्स रिपोर्ट
पैसेंजर वाहनों की बिक्री लाई उछाल
साल 2021 में पैसेंजर वाहनों की खूब बिक्री हुई।
2020 में पैसेंजर व्हीकल ने 20.77 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि बीते साल इसने 30 लाख का आंकड़ा हासिल किया।
पैसेंजर वाहन ने पहली बार साल 2017 में इस मुकाम को हासिल किया था, जब इसने 32.3 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। दूसरी बार 2018 में कुल 33.95 लाख की बिक्री हुई। वहीं साल 2020 कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ था।
सेल्स रिपोर्ट
मारुति की बिक्री बढ़ी
मारुति ने साल 2021 में अपनी कारों की बिक्री में बढ़ हासिल की।
2020 में मारुति ने 12.14 लाख कारों की बिक्री की थी, जो साल साल 2021 में बढ़कर 13.65 लाख यूनिट्स की हो गई।
कंपनी ने घरेलू बिक्री में शानदार 19 प्रतिशत की बढ़ हासिल करते हुए पांच लाख यूनिट्स की बिक्री की।
हालांकि, आपको बता दें कि 2018 के मुकाबले ये आंकड़े अब भी कम हैं, जहां कंपनी ने कुल 17.31 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी।
सेल्स रिपोर्ट
टाटा को भी हुआ बिक्री में फायदा
साल 2021 देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के लिए भी काफी अच्छा रहा।
टाटा ने 2021 में कुल 3.31 लाख यूनिट्स की बिक्री की जो साल 2020 के मुकाबले 94.95 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2020 में कंपनी महज 1.69 यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई थी।
वहीं, दिसंबर 2021 में टाटा ने 35,299 यूनिट्स की बिक्री की जो दिसंबर, 2020 में 23,545 यूनिट्स थी।
इस तरह मासिक आधार पर भी टाटा को 18.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ।