
वित्त वर्ष 2025 में किस ईंधन वाली गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकीं? यहां देखें आंकड़े
क्या है खबर?
वित्त वर्ष 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 14 कार ब्रैंड की कुल बिक्री 43.20 लाख से ज्यादा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ोतरी के बावजूद ICE कारें (पेट्रोल, डीजल, CNG) अभी भी कुल बिक्री में 94.89 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। इस दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 1.15 लाख और हाइब्रिड गाड़ियों की 1.04 लाख रही। इससे साफ है कि EVs बिक्री के मामले में हाइब्रिड से आगे निकल गई हैं।
हिस्सेदारी
कितनी रही है गाड़ियों की हिस्सेदारी?
ICE मॉडल्स की बिक्री पर नजर डालें तो इसमें सबसे बड़ी भागीदारी पेट्रोल कारों की रही है, जिन्हें 24.84 लाख खरीदार मिले हैं, जो कुल बिक्री का आधे से भी ज्यादा 57.5 फीसदी था। यह दर्शाता है कि पेट्रोल ईंधन भारतीय खरीदारों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में 8.38 लाख बिक्री और 19.4 फीसदी हिस्से के साथ CNG कारें दूसरे स्थान पर और डीजल गाड़ियां 7.73 लाख बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बिक्री
कंपनियों की कैसी रही बिक्री?
पेट्रोल कारों के मामले में 11.48 लाख बिक्री के साथ मारुति सुजुकी पहले पायदान पर है। CNG से संचालित गाड़ियों की बिक्री में भी मारुति सबसे आगे है, जिसने 5.91 लाख की बिक्री दर्ज की है। दूसरी तरफ डीजल गाड़ियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ऊपर है, जिसने 4.25 लाख डीजल SUVs बेची हैं। हुंडई 82,848 बिक्री के साथ सबसे ज्यादा हाइब्रिड कार बेचने वाली और टाटा 61,443 बिक्री के साथ सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने कंपनी रही हैं।