Loading...
लुधियाना में इलेक्ट्रिक कार लॉक हुई और बिना चालक चलने लगी, वीडियो देख सभी हैरान
लुधियाना में एक MG विंडसर EV बिना चालक के चलने लगी

लुधियाना में इलेक्ट्रिक कार लॉक हुई और बिना चालक चलने लगी, वीडियो देख सभी हैरान

Sep 15, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

लुधियाना से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें MG विंडसर EV बिना किसी चालक के चलती हुई दिख रही है। यह देखकर चालक बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद एक ठेले और पेड़ से टकरा गई। इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। कुछ लोग गाड़ी की टेक्नोलॉजी पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह घटना ऑटोमैटिक गाड़ियों के काम करने के तरीके से जुड़ी हो सकती है।

घटना 

चालक के नियंत्रण से बाहर हुई कार

वीडियो में MG विंडसर EV को अपने आप चलते हुए दिखाया गया है और चालक बाहर खड़ा हुआ नजर आता है।

वह भी इस नजारे को देखकर घबराने लगता है और बार-बार कह रहा है कि कार अपने-आप चल रही है।

चालक स्थिति को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन गाड़ी को रोकने में नाकाम रहता है। आखिरकार गाड़ी फलों के एक ठेले से टकरा जाती है, जिससे फल सड़क पर गिर जाते हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

राय 

विशेषज्ञों ने बताई तकनीकी खामी 

ठेले से टकराने के बाद गाड़ी एक पेड़ से टकराकर रुक जाती है। इस दुर्घटना में चालक की तरफ की खिड़की का शीशा टूटा गया।

वीडियो से यह साफ नहीं हो पाता है कि घटना के समय ड्राइवर के पास चाबी थी या नहीं।

ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि कार में कोई तकनीकी खराबी आई थी। ऐसा लग रहा था कि गाड़ी का लॉकिंग सिस्टम एक्टिवेट हो गया था। हालांकि, इसके आगे बढ़ने का कारण पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया 

यूजर्स ने तकनीक पर उठाए सवाल

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं।

कुछ यूजर्स ने टेक्नोलॉजी से भरपूर गाड़ियों से जुड़े खतरों पर ध्यान दिलाया, जबकि दूसरों ने सवाल उठाया कि क्या चालक को पता था कि ऑटोमैटिक गाड़ी का ब्रेकिंग और गियर सिस्टम कैसे काम करता है?

एक यूजर ने कहा, "स्मार्ट कार बनाना अच्छी बात है, लेकिन कोई भी फीचर इंसानी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं होना चाहिए।"

ADVERTISEMENT