Loading...
BYD डेंजा D9 MPV भारत में 13 नवंबर को होगी लॉन्च, पहली बार दिखी झलक
BYD डेंजा D9 MPV आकार में काफी बड़ी होगी

BYD डेंजा D9 MPV भारत में 13 नवंबर को होगी लॉन्च, पहली बार दिखी झलक

Nov 08, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD लग्जरी MPV डेंजा D9 को 13 नवंबर को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे पहली बार मुंबई में देखा गया है। सामने आई तस्वीरों में इस MPV को एक बंद ट्रांसपोर्टर से उतारते हुए देखा गया है। इस BYD D9 का बाहरी रंग ग्रे है और पिछले हिस्से में पूरी चौड़ाई में फैली इल्यूमिनेटेड (रोशनी वाली) टेल लैंप असेंबली, 'डेजा' और टेलगेट के बाएं हिस्से पर D9 का बैज लगा है।

लुक 

ऐसा है गाड़ी का एक्सटीरियर

डायमेंशन की बात करें तो डेंजा D9 एक बड़ी लग्जरी MPV है। इसकी लंबाई लगभग 5,250mm, चौड़ाई 1,960mm, ऊंचाई 1,920mm और व्हीलबेस 3,110mm है। इसमें 7-सीटर का लेआउट है, जिसमें दूसरी पंक्ति के आराम पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसमें एक रूफ स्पॉइलर है, जिसमें हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप लगा है।

साथ ही एक बड़ी रियर विंडस्क्रीन और निचले बंपर पर क्रोम की डिटेलिंग भी देखी गई है और इसमें पावर्ड स्लाइडिंग दरवाजे दिए जाएंगे।

पावरट्रेन 

इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में आएगी डेंजा D9

आगामी डेंजा D9 की दूसरी पंक्ति में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा वाली कैप्टन सीटें, पावर्ड लेग रेस्ट, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और पीछे एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर यह प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

भारत में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद है, लेकिन इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइवट्रेन कॉन्फिगरेशन, सर्टिफाइड रेंज और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी अभी तय नहीं हुई है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT