LOADING...
BYD ने की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा, जानिए कब होगी लागू
BYD की गाड़ियां जुलाई से महंगी हो जाएंगी

BYD ने की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा, जानिए कब होगी लागू

May 13, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD ने भारत में 1 जुलाई से अपनी सभी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर यह वृद्धि 1-2 फीसदी के बीच होगी। कंपनी ने कहा कि विदेशी मुद्रा के लगातार उतार-चढ़ाव के कारण यह संशोधन किया जा रहा है। मई और जून में गाड़ियां बुक कराने और 31 जुलाई या उससे पहले डिलीवरी पाने वाले ग्राहकों को मौजूदा कीमतें ही चुकानी होंगी।

पोर्टफोलियो 

पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये मॉडल 

कार निर्माता भारत में 4 मॉडल- BYD अट्‌टो-3, सील, ईमैक्स 7 और सीलियन 7 पेश करती है और अब वह प्रीमियम मॉडल्स के जरिए अपनी उपस्थिति का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में ब्लेड बैटरी, सेल-टू-बॉडी इंटीग्रेशन और 8-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसी तकनीक जोड़ेगी। वह अपनी दूसरी जनरेशन की ब्लेड बैटरी और फ्लैश-चार्जिंग तकनीक के माध्यम से टिकाऊ गतिशीलता नवाचार को आगे बढ़ा रही है।

कीमत वृद्धि 

दूसरी बार होगी कीमत वृद्धि 

इस साल में यह दूसरी कीमत वृद्धि होगी। इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने 1 मई से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके तहत कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई, जो मॉडल के आधार पर लगभग 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक की गई और यह 1 मई से लागू हो चुकी है। इससे पहले जनवरी में कार निर्माता ने केवल सीलियन 7 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

Advertisement