Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेनेली ने भारत में लॉन्च की एक और BS6 इंजन बाइक लियोनसिनो 500, जानें खूबियां
  • ऑटो

    बेनेली ने भारत में लॉन्च की एक और BS6 इंजन बाइक लियोनसिनो 500, जानें खूबियां

    मोना दीक्षित
    लेखन
    मोना दीक्षित
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 19, 2021, 12:30 pm
    बेनेली ने भारत में लॉन्च की एक और BS6 इंजन बाइक लियोनसिनो 500, जानें खूबियां
  • इटली की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बेनेली ने भारत में अपनी एक और धांसू बाइक BS6 बेनेली लियोनसिनो 500 लॉन्च कर दी है।

    यह भारतीय बाजार में लॉन्च हुई कंपनी की तीसरी ऐसी बाइक है, जिसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला इंजन दिया गया है।

    इससे पहले बेनेली BS6 इंपीरियल 400 और TRK 502 एडवेंचर लॉन्च कर चुकी है।

    बता दें कि BS6 बेनेली लियोनसिनो 500 देश की सबसे सस्ती पैरेलल ट्विन स्ट्रीट स्क्रैंबलर बाइक है।

  • इस खबर में
    कैसा है डिजाइन? सुरक्षा के लिए मौजूद हैं कई फीचर्स बाइक में दिया गया दमदार इंजन क्या है कीमत?
  • डिजाइन

    कैसा है डिजाइन?

  • कंपनी ने इसे बेहद ही शानदार लुक दिया है। 2021 बेनेली लियोनसिनो 500 में ढलान वाला ईंधन टैंक, फ्लैट सीट, एक पुल बैक हैंडलबार के साथ-साथ गोल हेडलाइट दी गई है।

    इसके अलावा बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है।

    साथ ही इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील लगाए गए हैं।

    इसका वजन 207 किलोग्राम है। इस बाइक की लम्बाई 2,160mm, चौड़ाई 875mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,490mm और ग्राउंड क्लियरेंस 160mm है।

  • सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए मौजूद हैं कई फीचर्स

  • राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेनेली लियोनसिनो 500 में ब्रेकिंग के दौरान सड़कों पर फिसलने से बचने के लिए डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

    इसके अलावा बाइक के पीछे वाले पहिये पर 260mm के डिस्क ब्रेक और आगे वाले पहिये पर 320mm के डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    साथ ही बाइक में आगे की तरफ 50mm के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ मोनो शॉक यूनिट लगाई गई है।

  • जानकारी

    बाइक में दिया गया दमदार इंजन

  • इसमें BS6 कंप्लायंट 500cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 46.8bhp की पावर और 6,000rpm पर 46Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 12.7 लीटर है।

  • कीमत

    क्या है कीमत?

    क्या है कीमत?
  • कंपनी ने इस बाइक को देश में दो कलर ऑप्शन्स स्टील ग्रे और रेड में उतारा है।

    2021 बेनेली लियोनसिनो 500 के स्टील ग्रे कलर वाले वेरिएंट को देश में 4.59 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

    वहीं, इसके दूसरे रेड कलर वाले वेरिएंट की कीमत 4.69 लाख रुपये तय की गई है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

    बता दें कि कंपनी इन पर तीन साल के लिए असीमित किलोमीटर की वांरटी भी दे रही है।

  • ऑटोमोबाइल
  • बेनेली
  •  
ताज़ा खबरें
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    देश
  • हैकर्स ने फेसबुक पर क्लबहाउस का ऐड दिखाकर फैलाया मालवेयर, विंडोज यूजर्स बने शिकार
    हैकर्स ने फेसबुक पर क्लबहाउस का ऐड दिखाकर फैलाया मालवेयर, विंडोज यूजर्स बने शिकार
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन दोपहिया वाहन ट्रायम्फ कावासाकी लेटेस्ट कार लेटेस्ट बाइक
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021