NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2024 BMW R18 क्रूजर बाइक से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  
    अगली खबर
    2024 BMW R18 क्रूजर बाइक से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  
    2024 BMW R18 क्रूजर बाइक से उठा पर्दा (तस्वीर: BMW)

    2024 BMW R18 क्रूजर बाइक से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  

    लेखन अविनाश
    May 14, 2023
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW मोटरराड ने इसी साल मार्च में अपनी BMW R18 को भारतीय बाजार में उतारा था। अब कंपनी ने इस बाइक के 2024 रॉकटेन वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है।

    इस क्रूजर मोटरसाइकिल में 1802cc का पावरफुल बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है। इस बाइक को रेट्रो लुक मिला है और इसमें विंडशील्ड, विंड डिफ्लेक्टर और बॉडी कलर में तैयार स्टोरेज केस जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं।

    आइये इसके बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है BMW R18 रॉकटेन का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो अपकमिंग बाइक 2024 BMW R 18 रॉकटेन का लुक इसके मौजूदा मॉडल के समान ही होगा। इसमें हाई-ग्लॉस ब्लैक इंजन कवर और डार्क क्रोम एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ एक ब्लैक-आउट इंजन दिया गया है।

    साथ ही इसमें बड़े हैंडलबार, गोल LED हेडलाइट, फ्लैट-टाइप फुटरेस्ट, लॉक करने योग्य बैक पैनियर्स, एक स्टेप-अप सीट, 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर व्हील और डुअल LED टेललैंप्स दिए गए हैं।

    इंजन

    180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है बाइक 

    BMW R18 क्रूजर बाइक में 1802cc का एयर कूल्ड बॉक्सर इंजन दिया गया है। यह 4,750rpm पर 91hp की पावर और 3,000rpm पर 158Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    ट्रांसमिशन को बेहतर बनाने के लिए इसे 6-स्पीड कॉन्सटेंट-मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें रेन, रोल और रॉक तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

    इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। अन्य फीचर्स में हीटेड ग्रिप्स, एडजस्टेबल ब्रेक, इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंटीथेफ्ट अलार्म सिस्टम शामिल किए गए हैं।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी BMW R18 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान और नई BMW R18 के बेहतर ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए इसमें डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    इस पावरफुल क्रूजर बाइक के सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    इस बाइक को खासतौर पर लॉन्ग राइड के लिए डिजाइन किया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी R18 क्रूजर बाइक की कीमत?

    BMW R18 बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    BMW R18 पर आधारित नई R12 बाइक भी ला रही कंपनी 

    BMW अपनी BMW R18 बाइक पर आधारित एक स्पोर्टी क्रूजर मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए BMW R12 नाम भी ट्रेडमार्क कर लिया है। कंपनी इस बाइक को दो वेरिएंट में उतार सकती है।

    जानकारी के अनुसार इसे कम्पलीट बिल्ड यूनिट के रूप में भारत में भी आयात किया जाएगा। इस बाइक में 1200cc का पावरफुल इंजन दिया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दोपहिया वाहन
    BMW मोटरराड
    आगामी बाइक्स
    क्रूजर बाइक

    ताज़ा खबरें

    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव
    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    दोपहिया वाहन

    नई सुजुकी हायाबुसा अपने पुराने मॉडल से है कितनी बेहतर? यहां जानिए   सुजुकी
    ट्रायम्फ के 15 शोरूम का संचालन करेगी बजाज, साथ मिलकर बेचेगी अपकमिंग बाइक  बजाज
    रॉयल एनफील्ड रखेगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम, अगले साल लॉन्च करेगी पहली बाइक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    हार्ले-डेविडसन फैट बॉब 114 बनाम इंडियन चीफ डार्क हॉर्स, जानिए कौन-सी बाइक है बेहतर बाइक न्यूज

    BMW मोटरराड

    टीजर में दिखी BMW 310 RR बाइक, इन फीचर्स के साथ जुलाई में देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    भारतीय बाजार में इन बाइक्स को टक्कर देगी सुजुकी कटाना स्पोर्ट्स बाइक डुकाटी
    BMW ने लॉन्च की नई 310 RR बाइक, G 310 R को भी मिला अपडेट BMW कार
    KTM ड्यूक 390 की तुलना में कितनी दमदार है BMW G 310 R? बाइक सेल

    आगामी बाइक्स

    रॉयल एनफील्ड कर रही है स्क्रैम 450 बाइक पर काम, इसी साल होगी लॉन्च रॉयल एनफील्ड बाइक
    नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल रॉयल एनफील्ड बाइक
    पांच नए मॉडल लॉन्च करेगी KTM, 500cc इंजन पर कर रही है काम ऑटोमोबाइल
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई बजाज पल्सर 150, सामने आए ये फीचर्स ऑटोमोबाइल

    क्रूजर बाइक

    क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें रॉयल एनफील्ड बाइक
    पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक साइबर्ग योडा से उठा पर्दा, जानें खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने कीवे ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक K-लाइट 250V रॉयल एनफील्ड बाइक
    हिमालयन 450 और बॉबर 650 की टेस्टिंग कर रही रॉयल एनफील्ड, रेट्रो सेगमेंट में देगीं दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025