Loading...
बजाज ने लॉन्च की नई पल्सर 125 और पल्सर 150, जानिए क्या किया बदलाव
बजाज ने नई पल्सर 125 और पल्सर 150 लॉन्च की हैं

बजाज ने लॉन्च की नई पल्सर 125 और पल्सर 150, जानिए क्या किया बदलाव

Aug 24, 2026
08:01 pm

क्या है खबर?

बजाज ने नई जेनरेशन की पल्सर 125 और पल्सर 150 को भारत में लॉन्च किया है। दोनों मोटरसाइकिलों में बिल्कुल नए इंजन, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, LED लाइटिंग और कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ-साथ बजाज की नई 'क्रॉल टेक' तकनीक दी गई है। ऊंचे वेरिएंट्स में गूगल नेविगेशन के साथ 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। यह एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन से स्क्रीन शेयरिंग को सपोर्ट करता है। निचले वेरिएंट में रंगीन LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल का इस्तेमाल किया गया है।

तकनीक

क्या है क्रॉल टेक तकनीक?

दोनों मोटरसाइकिलों में बजाज की नई 'क्रॉल टेक' सुविधा दी गई है। दावा है कि 125cc और 150cc सेगमेंट में यह पहली बार है।

यह सुविधा मोटरसाइकिल को बिना थ्रॉटल इनपुट के कम स्पीड पर चलने में मदद करती है, जिससे भीड़-भाड़ वाले ट्रैफिक में मेहनत और थकान कम होती है।

पल्सर 125 में क्रॉल टेक लगभग 5-25 किलोमीटर प्रति घंटा और पल्सर 150 में 10-30 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच स्पीड बनाए रखता है।

इंजन 

दोनों बाइक्स में मिले नए इंजन 

नई पल्सर 125 और पल्सर 150 में बिल्कुल नए इंजन दिए गए हैं। इन्हें बजाज पल्सर की स्पोर्टी पहचान को बनाए रखते हुए सुधार, प्रदर्शन और दक्षता को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है।

पल्सर 125, 6,000rpm पर 12PS की पावर और 11.4Nm का टॉर्क देती है, पल्सर 150, 6,500rpm पर 14PS की पावर और 14.1Nm का टॉर्क देती है।

छोटी बजाज पल्सर की शुरुआती कीमत 92,990 रुपये और बड़ी पल्सर की 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT