NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रैपर बादशाह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस, जानें इस लग्जरी SUV की खासियतें
    अगली खबर
    रैपर बादशाह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस, जानें इस लग्जरी SUV की खासियतें
    बादशाह के कार कलेक्शन में शामिल हुई नई लेम्बोर्गिनी उरुस SUV

    रैपर बादशाह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस, जानें इस लग्जरी SUV की खासियतें

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 30, 2022
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के महशहूर रैपर बादशाह ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस भी शामिल कर ली है। इन्होंने इस नई SUV को नियो नोक्टिस पेंट में खरीदा है।

    उरुस लेम्बोर्गिनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसी बुधवार को लेम्बोर्गिनी ने घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में उरुस की 200 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है।

    देश में इस SUV का यह आंकड़ा ब्रांड की कुल बिक्री का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है।

    कार कलेक्शन

    बाहशाह ने कुछ ही महीने पहले खरीदी थी ऑडी Q8

    बादशाह के पास नई खरीदी गई लेम्बोर्गिनी उरुस के अलावा ऑडी Q8 और रोल्स रॉयस रैथ भी है।

    इन्होंने ऑडी की सबसे महंगी SUV Q8 ड्रैगन ऑरेंज मटैलिक रंग में इसी साल मई में खरीदी थी।

    भारतीय बाजार में ऑडी Q8 दो वेरिएंट्स में आती है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.38 करोड़ रुपये है।

    गौरतलब है कि ऑडी Q8 देश में उपलब्ध सबसे पॉवरफुल SUVs में से एक है।

    लेम्बोर्गिनी उरुस

    2018 में भारत लॉन्च हुई थी लग्जरी SUV

    बॉलीवुड से जुड़े सितारे लग्जरी कारें खरीदने के लिए ही जाने जाते हैं।

    बादशाह द्वारा खरीदी गई लग्जरी ब्रांड लेम्बोर्गिनी की उरुस दुनिया के सामने साल 2017 में लॉन्च हुई थी और साल 2018 में कंपनी इसे भारत लेकर आई थी।

    भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बाजारों में कंपनी के लिए यह कार बेस्टसेलिंग साबित हुई है।

    गौरतलब है लेम्बोर्गिनी भारत में कारों का उत्पादन नहीं करती है और यह अपनी कारों को आयात कर यहां बिक्री करती है।

    इंजन

    इस कार में मिलता है 641bhp का दमदार इंजन

    लेम्बोर्गिनी उरुस में BS6 मानकों पर खरा उतरने वाला 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इसमें आठ स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कार 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 305 किलोमीटर प्रति घंटा इसकी टॉप स्पीड है।

    उरुस ने नाम बर्फीली सड़क पर 298 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने का रिकॉर्ड भी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी उरुस के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है। इसे 2027 या 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी कारों की पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है।

    जानकारी

    क्या है भारत में लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत?

    लेम्बोर्गिनी उरुस के बेस वेरिएंट V8 की एक्स शोरूम कीमत 3.15 करोड़ रुपये से शुरू है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन पर्ल कैप्सूल एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 3.43 करोड़ रुपये रखी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लग्जरी कार
    लेम्बोर्गिनी
    रैपर बादशाह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप यूटिलिटी स्टोरी
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार कमल हासन

    लेम्बोर्गिनी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ लैंबॉर्गिनी यूरस SUV का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन, जानिए कार के फीचर्स भारत की खबरें
    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड भारत की खबरें
    लेम्बोर्गिनी उरुस ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चार सालों में बिक चुकी है 16,000 यूनिट ऑटोमोबाइल

    रैपर बादशाह

    बादशाह ने रिलीज किया 'बचपन का प्यार..', यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल यूट्यूब
    रैपर बादशाह ने खरीदी ऑडी Q8 SUV, कीमत 1.38 करोड़ रुपये ऑडी कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025