LOADING...
पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय कर दी गलती, खराब हो जाएगा यह पार्ट
पहाड़ों इलाकों में कार चलाने के दौरान कई परेशानियां आती हैं

पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय कर दी गलती, खराब हो जाएगा यह पार्ट

Feb 25, 2026
07:40 pm

क्या है खबर?

कई लोग घूमने के लिए पहाड़ी इलाकों में अपनी कार से जाना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी सड़कों पर ड्राइविंग का अनुभव नहीं होता है। ऐसे में कार चलाते समय लापरवाही हो सकती है। इससे आपकी गाड़ी में नुकसान होने की संभावना रहती है। अगर, आप भी पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने के लिए कार से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जानते हैं वो कौनसी गलती करने से बचना चाहिए, जो आपको मुश्किल में डाल सकती है।

गलती 

क्या करते हैं अक्सर गलती?

मैदानी इलाकों में कार चलाने वाले चालकों के लिए पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार वो क्‍लच पर पैर रखकर या फिर हल्‍का क्‍लच दबाकर कार चलाते हैं। ऐसा करने से गाड़ी की क्‍लच प्‍लेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। लगातार क्‍लच दबाकर कार चलाने के कारण इंजन का तापमान भी बढ़ सकता है और ओवरहीट के कारण इसके कई पार्ट जल्‍दी खराब हो सकते हैं।

सावधानी 

ऐसे करें क्लच का इस्तेमाल 

किसी भी कार में क्‍लच का काम इंजन की पावर को ट्रांसमिशन से अलग करना होता है। क्लच को लगातार दबाकर चलाया जाता है तो इससे गाड़ी को चलाने में पूरी पावर का उपयोग नहीं हो पाता और इंजन पर दबाव बढ़ता जाता है और वह ओवरहीट हो जाता है। पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय ध्‍यान रखें कि क्‍लच का उपयोग तभी करें, जब आपको गियर बदलना हो या फिर इंजन की पावर को कट करना हो।

Advertisement