Loading...
एथर ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत
एथर कोनार्क को 4 रंग विकल्पों में पेश किया गया है

एथर ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत

Aug 29, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

एथर एनर्जी ने अपने कम्युनिटी डे कार्यक्रम में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क लॉन्च किया है। इसमें कई बैटरी और रेंज के विकल्प दिए हैं। यह कंपनी के EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जो S और Z वर्जन में उपलब्ध होगा। इसमें S को ज्यादा किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया है। इसमें 4 रेंज विकल्प हैं, जो 100 से 200 किलोमीटर के बीच है, जबकि Z को 125 और 161 किलोमीटर रेंज में उतारा है।

फीचर 

स्कूटर में मिलती हैं ये सुविधाएं 

इसके एंट्री-लेवल वर्जन में 4.2-इंच का डीपव्यू डिस्प्ले मिलता है, जबकि उच्च वेरिएंट में 7-इंच का दिया है।

कोनार्क में ड्यूल LED हेडलैंप, ब्लूटूथ और सिम कनेक्टिविटी, OTA अपडेट और एथर के कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें रिमोट चार्जिंग स्टेटस, फाइंड माय स्कूटर, चोरी और टो होने के अलर्ट और राइड की जानकारी शामिल हैं।

स्कूटर में 18W चार्जिंग वाला USB टाइप-C पोर्ट, सीट के नीचे एक लैंप और USB चार्जर वाला मोबाइल होल्डर भी मिलता है।

बैटरी विकल्प 

इन बैटरी विकल्पों में पेश किया 

एथर कोनार्क S में 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो क्रमश: 100, 125 और 161 किलोमीटर रेंज देती हैं। तीनों की अधिकतम रफ्तार 70 किलोमीटर/ घंटा है।

इसे 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंचने में 2.1kWh बैटरी वाले मॉडल को 5 सेकेंड और बाकी 2 मॉडल्स को 4.7 सेकेंड का समय लगता है।

स्कूटर में स्मार्टइको, इको और पावर राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT