एस्टन मार्टिन कारें भारत में 4 करोड़ रुपये तक सस्ती हुईं, जानिए कितनी है नई कीमत
क्या है खबर?
ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता एस्टन मार्टिन ने भारत-यूनाइटेड किंगडम (UK) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद भारत में अपने 7 मॉडल्स की कीमतें कम कर दी हैं, जिससे ग्राहकों को 4.02 करोड़ रुपये तक की बचत हो सकती है। सबसे बड़ी कटौती वैन्क्विश वोलांटे ग्रैंड टूरर पर की गई है। इसकी कीमत अब 6.90 करोड़ रुपये है, जो पहले 10.92 करोड़ रुपये थी। वैनक्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ से 3.71 करोड़ घटकर 6.40 करोड़ रुपये हो गई है।
DB12 S
DB12 S रेंज पर होगी 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत
DB12 S रेंज की कीमतों में भारी कटौती की गई है। कूपे की कीमत अब 6.62 करोड़ से घटकर 4.10 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे लगभग 2.52 करोड़ रुपये की बचत होती है।
दूसरी तरफ, DB12 S वोलेंटे के लिए 7 करोड़ की जगह 4.35 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।
इसके अलावा, 'वैनटेज S' की कीमत में भी कमी आई है। कूपे की 3.15 करोड़ रुपये हो गई है, जो पहले 4.99 करोड़ रुपये थी।
रोडस्टर
रोडस्टर मॉडल भी हुआ सस्ता
कार निर्माता ने रोडस्टर की कीमत 1.88 करोड़ रुपये कम कर दी है। इसके बाद अब 5.26 करोड़ रुपये की जगह 3.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
एस्टन मार्टिन की परफॉर्मेंस SUV DBX S की कीमत में 2.65 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। अब इसकी कीमत 4.15 करोड़ रुपये है, जबकि पहले यह 6.80 करोड़ रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) थी।
इस बदलाव से भारत में एस्टन मार्टिन की गाड़ियां काफी हद तक किफायती हो गई हैं।