Page Loader
फ्लाइंग कारों में एक और चीनी कंपनी की एंट्री, खरीदे निर्माण के अधिकार 
चीनी कंपनी हेबै जियानक्सिन फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी ने फ्लाइंग कार बनाने के अधिकार खरीदे हैं (तस्वीर: क्लेन विजन)

फ्लाइंग कारों में एक और चीनी कंपनी की एंट्री, खरीदे निर्माण के अधिकार 

Apr 05, 2024
04:45 pm

क्या है खबर?

चीन इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में दुनियाभर में अपना दबदबा बनाने के बाद अब फ्लाइंग कारों के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। देश की कई कंपनियां ऐसे मॉडल विकसित करने के साथ ऐसी टेक्नोलॉजी खरीदने पर काम कर रही हैं, जो आने वाले समय में उड़ने वाली कारों के मामले में चीन को अग्रणी बना सकती हैं। यहां की हेबै जियानक्सिन फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी ने हाल ही में एयरकार बनाने के लिए विशेष अधिकार खरीदे हैं।

क्लेन विजन 

क्लेन विजन पर आधारित होंगी चीनी कंपनी की फ्लाइंग कार  

हेबै जियानक्सिन ने स्लोवाकिया स्थित कंपनी द्वारा विकसित क्लेन विजन फ्लाइंग कार को बनाने के अधिकारी हासिल कर लिए हैं। इस उड़ने वाली कार ने 2020 में अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की और 2021 में एक इंटर-सिटी उड़ान पूरी की थी। अब चीनी कंपनी क्लेन विजन पर आधारित अपनी फ्लाइंग कार विकसित करेगी। BBC के अनुसार, इनका उपयोग चीनी क्षेत्र के भीतर पूर्व-निर्धारित इलाकों में उड़ानों के लिए किया जाएगा।

खासियत 

1,000 किलोमीटर की कर सकती है हवाई यात्रा 

क्लेन विजन की एयरकार सड़क के साथ-साथ हवा में भी काम करने में सक्षम है। इसका डायमेंशन एक पारंपरिक वाहन के समान है और यह BMW-सोसर्ड इंजन से संचालित है। इसे उड़ने वाली कार में बदलने में 120 सेकंड लगते हैं और यह 8,200 फीट की ऊंचाई पर 1,000 किलोमीटर की हवाई दूरी तय कर सकती है। इसे उड़ान भरने के लिए रनवे की आवश्यकता होगी और यह लंबवत ऊपर उठने और लैंडिंग में सक्षम नहीं है।