LOADING...
BYD के पार्किंग स्थल में लगी भीषण आग, जानिए क्या हुआ नुकसान
BYD के पार्किंग स्थल में भीषण आग लग गई

BYD के पार्किंग स्थल में लगी भीषण आग, जानिए क्या हुआ नुकसान

Apr 14, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD के दक्षिणी चीन स्थित शेन्जेन शहर के एक औद्योगिक पार्क में स्थित पार्किंग गैराज में आग लग गई। कार निर्माता ने एक बयान में कहा कि आग ने गैराज परीक्षण और स्क्रैप किए गए वाहनों के लिए बने पार्किंग क्षेत्र को चपेट में लिया है। हालांकि, यह खुलासा नहीं किया गया है इसमें कितना और क्या नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के हताहत नहीं होने की पुष्टि की गई है।

घटना 

आसमान में दिखे धुएं के गुबार 

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें पार्किंग स्थल आग से घिरा दिखा और आसमान में काले धुएं के गुबार दिखे। दमकलों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, हालांकि यह काम उनके लिए आसान नहीं था। विशेषज्ञों के अनुसार, EV आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाली कारों की तुलना में अलग तरह से जलते हैं, जिससे आग लंबे समय तक रहती है और उसे बुझाना कठिन होता है, क्योंकि यह दोबारा भड़क जाती है।

ट्विटर पोस्ट

आग ने पार्किंग स्थल को पहुंचाया नुकसान   

Advertisement

कारण 

आग लगने के पीछे बताई यह वजह

होंगक्सिंग न्यूज के अनुसार, BYD ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस घटना में बैटरी से संबंधित कोई सुरक्षा समस्या नहीं थी और न ही इससे उत्पादन वाहनों या ग्राहकों द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहनों पर कोई असर पड़ा। आग बाहरी निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी के कारण लगी थी और बड़े पैमाने पर उत्पादित वाहनों में बैटरी में अपने आप आग लगने या गुणवत्ता संबंधी कोई समस्या नहीं थी।

Advertisement