2027 कावासाकी निंजा 300 भारत में लॉन्च, जानिए क्या मिला है बदलाव
क्या है खबर?
कावासाकी ने भारत में अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक निंजा 300 का 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ लाइम ग्रीन रंग का विकल्प मिलता है, जो भारत में लॉन्च होने के बाद से ही निंजा 300 की पहचान रहा है। इसके साथ सफेद और नीले रंग की कंट्रास्टिंग धारियां दी गई हैं, जो फेयरिंग से शुरू होकर पीछे की स्टेप्ड सीट तक जाती हैं। इन धारियों के ऊपर 'निंजा' की ब्रांडिंग है।
बदलाव
2027 मॉडल में मिलते हैं ये बदलाव
2027 कावासाकी निंजा 300 में नया टायर पैटर्न दिया गया है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल में निंजा ZX-6R से प्रेरित ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जिनसे बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी मिलती है।
टेल लाइट्स और हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स को पहले जैसा ही रखा गया है।
बाइक को डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें एयरोडायनामिक बॉडीवर्क मिलता है। इसके अलावा, एनालॉग टैकोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर कंसोल और दूसरे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
कितनी है बाइक की कीमत?
बाइक में 296cc का दमदार पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन भी बरकरार है, जो 39PS की पावर और 26.1Nm का टॉर्क देता है।
इसे स्लिप एंड असिस्ट क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
सस्पेंशन के लिए RSU फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक और ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों तरफ सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
इस अपडेटेड कावासाकी निंजा बाइक की कीमत 3.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।