2026 मर्सिडीज मेबैक S-क्लास कस्टामाइजेशन विकल्पों के साथ पेश, जानिए भारत में कब आएगी
क्या है खबर?
मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई 2026 मेबैक S-क्लास से पर्दा उठा दिया है। इसमें मनुफक्तुर प्रोग्राम के माध्यम से उच्च स्तरीय कस्टमाइजेशन विकल्प भी दिए हैं। कस्टमाइजेशन प्लेटफॉर्म के साथ यूजर 150 से अधिक बाहरी शेड्स और 400 से अधिक आंतरिक रंगों में से चयन कर सकते हैं। साथ ही लेदर विकल्पों और सजावटी सिलाई के शेड्स चुन सकते हैं। नई S-क्लास में 2 इंजन विकल्प V8 और V12 उपलब्ध है, जिनमें से V12 केवल चुनिंदा बाजारों में ही मिलता है।
एक्सटीरियर
कैसा है गाड़ी का लुक?
नई 2026 मर्सिडीज मेबैक S-क्लास में अपडेटेड ग्रिल है, जो 20 फीसदी बड़ी है। रोशन ग्रिल सराउंड से सेडान की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ट्विन-स्टार हेडलाइट्स पर सिग्नेचर रोज गोल्ड एक्सेंट, सामने की एयर इनलेट ग्रिल्स पर क्रोम फिनिश में मेबैक लोगो, साइड सिल्स में एक लाइट प्रोजेक्टर लगा है। व्हील विकल्पों में 20-इंच का पॉलिश किया हुआ फोर्ज्ड व्हील और एक विशेष 21-इंच का मनुफक्तुर व्हील शामिल है, जिसमें शानदार गोल्ड एक्सेंट लगे हैं।
शेड्स
ऐसे हैं नई S-क्लास के शेड्स S-क्लास
2026 S-क्लास में एक नया नाइट सीरीज एक्सटीरियर पैकेज है, जिसमें ग्रे, ब्लैक और व्हाइट रंग उपलब्ध हैं। पहली बार, सेडान में नॉटिकल ब्लू रंग का विकल्प दिया है। इसके अलावा, ऑब्सीडियन ब्लैक/मोजावे सिल्वर 2-टोन भी उपलब्ध है। ये रंग आकर्षक लुक के लिए डार्क क्रोम एक्सेंट के साथ आते हैं। इंटीरियर को नया रूप दिया गया है, जिसका उद्देश्य शांति और सामंजस्य की भावना को बढ़ाना है। स्टीयरिंग व्हील से लेकर सेंटर कंसोल को अपडेट किया है।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है
फीचर्स की बात करें तो इसमें चौथी जनरेशन का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14.4-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन और एक 12.3-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, एक 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन भी है, जिसे विशिष्ट रूप से सीधी स्थिति में स्थापित किया है। लग्जरी कार में वाटर-कूल्ड सुपरकंप्यूटर जैसे एडवांस सिस्टम हैं। यूजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित MBUX वर्चुअल असिस्टेंट का उपयोग कर सकते हैं, जो ChatGPT 4o, माइक्रोसॉफ्ट बिंग सर्च और गूगल जेमिनी को एकीकृत करता है।
पावरट्रेन
इन पावरट्रेन विकल्पों से लैस है कार
इस गाड़ी को 2 वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें से S 580 में 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन (530hp/750Nm) मिलता है। इसके अलावा, प्लग-इन हाइब्रिड S 580 e भी उपलब्ध है, जो लगभग 100 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक मोड में चलने की सुविधा देती है। दूसरा S 680 वेरिएंट 6.0-लीटर V12 बिटर्बो इंजन (621hp/900Nm) से लैस है। दोनों इंजन 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। इसे भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।