2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N ने कई नए फीचर्स के साथ दी दस्तक, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो-N का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसमें पूरी रेंज में कई नई और बेहतर आरामदायक और सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इस SUV में अब पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल-2 ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो पहले नहीं थे। कार निर्माता ने बताया कि 2022 में लॉन्च होने के बाद से महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की कुल बिक्री 3.8 लाख से ज्यादा हो गई है।
बदलाव
गाड़ी में जोड़ी गई हैं ये सुविधाएं
नई स्कॉर्पियो-N के सबसे बड़े बदलावों में से एक नया पैनोरमिक स्काईरूफ है, जो उच्च वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सिंगल-पेन सनरूफ की जगह लेगा।
पार्किंग और गाड़ी को घुमाने-फिराने के दौरान बेहतर विजिबिलिटी के लिए ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम भी जोड़ा है।
साथ ही SUV में अब नए डिजाइन वाले 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, 31.24cm का फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 3 डिस्प्ले लेआउट वाला 26.03cm का HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है।
कीमत
कितनी है नई स्कॉर्पियो-N की कीमत?
महिंद्रा ने आगे की सीट के लिए 65W का USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जोड़ा है और 'एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स' फीचर पेश किया है, जो इंजन परफॉर्मेंस, रोल और पिच एंगल, कंपास, अल्टीमीटर और G-फोर्स जैसी गाड़ी की जानकारी दिखाता है।
इसके अलावा, 12-स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-तरफा पावर्ड ड्राइवर सीट और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी सुविधाएं भी हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया है और कीमत 13.69-25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।