2026 हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव
क्या है खबर?
हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल SUV एक्सटर का ब्लैक-थीम वाला नया नाइट एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और Hy-CNG डुओ विकल्प शामिल हैं। इसे 5 रंगों- टाइटेनियम ब्लैक, एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे और गोल्डन ब्रॉन्ज में पेश किया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हो रहा है, जब हुंडई नाइट रेंज की कुल 1 लाख से ज्यादा बिक्री का जश्न मना रही है।
एक्सटीरियर
कैसा है गाड़ी का बाहरी लुक?
हुंडई एक्सटर के नाइट एडिशन में बाहर की तरफ इस SUV में मैट ब्लैक हुंडई और एक्सटर बैज दिया है।
साथ ही डार्क ग्रे फ्रंट और रियर बंपर गार्निश, डार्क ग्रे साइड सिल गार्निश, खास नाइट बैजिंग और रेड-पेंटेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स के साथ 15-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए हैं।
निचले वेरिएंट्स में डार्क ग्रे स्टाइल वाले स्टील व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ भी ब्लैक बैजिंग और डार्क एक्सटीरियर एक्सेंट्स के साथ ब्लैक थीम को बरकरार रखा है।
कीमत
कितनी है इस एडिशन की कीमत?
अंदर की तरफ हुंडई ने एक नई ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी है, जिसमें डैशबोर्ड और केबिन में ब्रास-कलर के एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है।
कुछ खास वेरिएंट्स में एक्सक्लूसिव ब्लैक सेमी-फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बर फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग और ब्लैक D-कट स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है।
इन कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा फीचर्स, पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प नियमित मॉडल जैसे ही हैं। इसकी कीमत 8.13 लाख रुपये से शुरू होकर 9.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।