Page Loader
2025 टाटा टियागो NRG बदलावों के साथ लॉन्च, बेस वेरिएंट किया बंद 
2025 टाटा टियागो NRG में बेस वेरिएंट को बंद कर दिया है (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

2025 टाटा टियागो NRG बदलावों के साथ लॉन्च, बेस वेरिएंट किया बंद 

Mar 12, 2025
06:40 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने टियागो NRG को 2025 के लिए अपडेट किया गया है, जिसके डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ कुछ फीचर जोड़े गए हैं। कार निर्माता ने एंट्री-लेवल टियागो NRG XT वेरिएंट को बंद कर दिया है, जो पेट्रोल-मैनुअल फॉर्म में उपलब्ध था। अब यह केवल टॉप-स्पेक XZ ट्रिम में उपलब्ध है। क्रॉस-हैचबैक का भारतीय बाजार में सीधा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन कीमत के आधार पर यह हुंडई ग्रैंड i10 निओस और मारुति वैगनआर से मुकाबला करती है।

बदलाव 

इन बदलावों के साथ आई नई टियागो NRG

2025 टाटा टियागो NRG के बाहरी अपडेट में ट्वीक्ड बंपर पर नई सिल्वर फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, स्टील व्हील्स के लिए थोड़े अलग 15-इंच व्हील कवर शामिल किए हैं। मानक टाटा टियागो की तुलना में NRG मॉडल में ब्लैक प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, मोटी ब्लैक रूफ रेल्स और टेलगेट पर NRG बैज मिलता है। इसमें XZ वेरिएंट के समान वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, रियर कैमरा, ऑटो हेडलाइट्स, वाइपर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।

कीमत 

इतनी है टियागो NRG की कीमत 

गाड़ी में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। यह अभी भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प के साथ आती है। पेट्रोल इंजन 86ps की पावर और 113Nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि CNG वर्जन 73ps और 95Nm का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इस गाड़ी की कीमत अब 7.2 लाख से 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जो टियागो मॉडल से लगभग 30,000 रुपये अधिक है।