LOADING...
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारत में 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा बदलाव 
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के सस्पेंशन सिस्टम में बदलाव किया जा सकता है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारत में 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा बदलाव 

Apr 22, 2025
01:36 pm

क्या है खबर?

क्लासिक बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड अपनी लोकप्रिय बाइक हंटर 350 का अपडेट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारत में 26 अप्रैल को हंटरहुड कार्यक्रम में दस्तक दे सकती है। 2025 हंटर 350 में सबसे बड़ा अपडेट सस्पेंशन सिस्टम में मिलने की संभावना है। खासतौर पर आरामदायक राइडिंग के लिए पिछले संस्पेंशन सेटअप रिबाउंड डंपिंग में बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

रंग 

बाइक में मिल सकते हैं नए रंग विकल्प 

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में कुछ छोटे-मोटे अपडेटेड फीचर्स भी मिलने की संभावना है। इनके अलावा, बाइक में नए पेंट स्कीम देखने को मिल सकती हैं। वर्तमान में इसे 8 रंगों- ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रीन, व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज और फैक्ट्री ब्लैक में उपलब्ध है। कुछ रंग ज्यादा नहीं बिकते हैं, उन्हें बंद करके नए रंग लाए जा सकते हैं। इसके अलावा आगामी मोटरसाइकिल में नया LED हेडलैंप और कुछ नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।

कीमत 

बाइक की कीमत में भी होगा इजाफा 

नई हंटर में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। इसमें पहले के समान 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, SOHC इंजन मिलेगा। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वर्तमान में इसे रेट्रो, मेट्रो और मेट्रो रिबेल जैसे वेरिएंट में बेचा जाता है और कीमत 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए मॉडल पर लगभग 10,000 रुपये बढ़ाए जाने की संभावना है।