LOADING...
2025 रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट नए वेरिएंट के साथ अपडेट, मिले नए फीचर
2025 रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में जल्द लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@JLRwestchester)

2025 रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट नए वेरिएंट के साथ अपडेट, मिले नए फीचर

Jun 11, 2025
05:01 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का 2025 मॉडल पेश किया है, जिसमें अपडेटेड स्टाइलिंग, अधिक सुविधाएं और नए वेरिएंट जोड़े गए हैं। डिस्कवरी स्पोर्ट के डायनेमिक SE ट्रिम को अब लैंडमार्क वेरिएंट से बदल दिया है, जबकि डायनेमिक HSE और एंट्री-लेवल S का नाम बदलकर क्रमशः मेट्रोपॉलिटन और डायनेमिक S कर दिया है। यह गाड़ी BMW X3, ऑडी Q5, मर्सिडीज-बेंज GLC और वोल्वो XC60 जैसे गाड़ियों को टक्कर देगी।

फीचर 

वेरिएंट में दिए गए हैं ये नए फीचर 

डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क वेरिएंट में रूफ रेल्स, स्किड प्लेट्स और पडल लाइट्स पर माउंटेन रेंज लोगो शामिल है, जो 1989 की लैंड रोवर डिस्कवरी से प्रेरित है। ओरिएंटेड मेट्रोपॉलिटन ट्रिम में बोनट पर डिस्कवरी लोगो, ग्रिल और स्किड प्लेट्स के लिए सिल्वर फिनिश, ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। बेस डायनेमिक S ट्रिम में स्पोर्टी डिजाइन की झलक मिलती है, जिसमें ग्रिल, व्हील आर्च, बंपर और साइड क्लैडिंग पर ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किए हैं।

पावरट्रेन 

ऐसा होगा गाड़ी का पावरट्रेन 

अपडेटेड लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स, 11.4-इंच कर्व्ड पिवी प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल हैं। इसके लैंडमार्क ट्रिम में पैनोरमिक ग्लास रूफ, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सेकंड-रो सीटें, पीछे डिवाइस होल्डर और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। मेट्रोपॉलिटन ट्रिम में विंडसर लेदर अपहोल्स्ट्री, 14-वे हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीटें, 14-स्पीकर 650W मेरिडियन साउंड सिस्टम, डिजिटल IRVM और एयर प्यूरीफायर भी मिलता है। अब यह बीच डेज, रोड ट्रिप और स्नो डेज पैक के साथ उपलब्ध है।