NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 
    अगली खबर
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 
    2025 कावासाकी Z900 को बिल्कुल नई स्टाइलिंग में पेश किया है (तस्वीर: एक्स/@india_kawasaki)

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jun 02, 2025
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    प्रीमियम बाइक निर्माता कावासाकी ने भारत में Z900 नेकेड बाइक का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसकी स्टाइलिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स में बदलाव किए हैं।

    नई कावासाकी Z900 में निंजा 1100SX से उधार लिए गए नए स्विचगियर के साथ एक नया ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देने वाला 5-इंच TFT डिस्प्ले से लैस किया है।

    यह 2 रंगों- काला/हरा और काला/लाल में उपलब्ध है। इसका मुकाबला होंडा CB650R, ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R और डुकाटी मॉन्स्टर जैसी बाइक्स से है।

    फीचर्स 

    इन सुविधाओं से लैस है मोटरसाइकिल 

    2025 कावासाकी Z900 में बिल्कुल नई स्टाइलिंग है, जिसमें हेडलाइट छोटे Z500 से मिलता-जुलता है। इसके अलावा बाइक की सीट में भी बदलाव किया गया है।

    मोटरसाइकिल में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के जुड़ने से इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स भी बढ़ गए हैं। मिडिलवेट नेकेड बाइक में अब क्रूज कंट्रोल और एक नया बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है।

    इसके अलावा 5-एक्सिस IMU बाइक के सभी राइडिंग एड्स- पावर मोड, राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS को संभालता है।

    कीमत 

    कितनी है बाइक की कीमत?

    नई Z900 का इंजन और फ्रेम पहले के समान है। इसमें 948cc, 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 125hp की पावर और 98.6Nm का टॉर्क देता है।

    ट्रांसमिशन को आसान बनाने के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें रेडियल-माउंटेड 4-पिस्टन निसिन कैलिपर्स मिलते हैं, जो आगे ड्यूल-डिस्क से जुड़े हैं।

    इसके अलावा नए डनलप स्पोर्टमैक्स Q5A टायर दिए हैं। अपडेटेड मॉडल की कीमत 9.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कावासाकी
    मोटरसाइकिल
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    कावासाकी

    कावासाकी निंजा 7 हाइब्रिड और Z e-1 भारत में भी देंगी दस्तक, पेटेंट कराया डिजाइन कावासाकी निंजा
    2024 कावासाकी वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव दोपहिया वाहन
    कावासाकी वर्सेस X 300 जल्द भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या फीचर मिलेंगे दोपहिया वाहन
    कावासाकी KLX 230 S ड्यूल-स्पोर्ट बाइक भारत में भी देगी दस्तक, टेस्टिंग में दिखी झलक दोपहिया वाहन

    मोटरसाइकिल

    2025 यामाहा FZ-S FI भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  यामाहा
    कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, जानिए क्या मिला है नया  कोमाकी
    अप्रिलिया ट्यूनो 457 की 15 अप्रैल से शुरू होगी डिलीवरी, डीलरशिप पर आई नजर  अप्रिलिया
    KTM 390 एंड्यूरो R का आधिकारिक तौर पर हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  KTM मोटरसाइकिल

    लेटेस्ट बाइक

    होंडा ने की बिगविंग बाइक्स पर छूट की घोषणा, जानिए कितना मिलेगा फायदा  होंडा
    TVS अपाचे RTX 300 के डिजाइन पेटेंट आया सामने, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  TVS मोटर
    डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकॉन डार्क भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत पर फीचर  डुकाटी
    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा  रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025