Page Loader
2025 होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 
2025 होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर को TFT स्क्रीन के साथ पेश किया है (तस्वीर: होंडा)

2025 होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 

Jan 24, 2025
12:49 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारतीय बाजार में अपडेटेड एक्टिवा 110 लॉन्च किया है। इसे 3 वेरिएंट- STD, DLX और H-स्मार्ट में पेश किया है। नए होंडा एक्टिवा 110 के इंजन को OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया है और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसे 6 रंग- मेटालिक रेड, पर्ल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, मेटालिक ब्लू मैट ग्रे और पर्ल ब्लू में बेचा जाएगा। इसकी कीमत भी पिछले मॉडल की तुलना में 2,400 रुपये अधिक है।

सुविधाएं 

स्कूटर में जोड़ी गई हैं ये सुविधाएं 

2025 होंडा एक्टिवा में सबसे बड़ा बदलाव 4.2-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की पेशकश की गई है, जो इको इंडिकेशन, फ्यूल लेबल और माइलेज सहित कई जानकारियां प्रदर्शित करता है। यह होंडा रोडसिंक स्मार्टफोन ऐप के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी कनेक्टेड सुविधाएं प्रदान करता है। TFT स्क्रीन और कनेक्टिविटी फीचर्स केवल स्कूटर के टॉप-स्पेक H-स्मार्ट वेरिएंट में उपलब्ध हैं। स्कूटर में अतिरिक्त सुविधा के लिए एक USB-C चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा है।

कीमत 

अब इतनी है शुरुआती कीमत 

एक्टिवा में प्रदर्शन के लिए 109.5cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड Fi इंजन दिया गया है, जो 7.8hp की पावर और 9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे CVT के साथ जोड़ा गया है। होंडा ने बेहतर माइलेज के लिए एक निष्क्रिय स्टॉप सिस्टम दिया है। इसके अलावा यह LED हेडलैंप, ब्लैक फिनिश्ड अलॉय व्हील, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और ब्लैक सीट से लैस है। इस दोपहिया वाहन के बेस वेरिएंट STD की कीमत 80,950 (एक्स-शोरूम) हो गई है।