LOADING...
2025 बेनेली TRK 502 और TRK 502X लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 
बेनेली ने TRK 502 और TRK 502X बाइक्स को अपडेट किया है (तस्वीर: बेनेली)

2025 बेनेली TRK 502 और TRK 502X लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 

May 06, 2025
06:25 pm

क्या है खबर?

इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी बेनेली ने अपनी TRK लाइनअप को अपडेट किया है। इन मोटरसाइकिल्स में अब ज्यादा फीचर और तकनीक दी गई हैं। 2025 बेनेली TRK 502 एक रोड-बायस्ड टूरिंग मोटरसाइकिल है, जिसे ब्लैक और व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है। दूसरी तरफ TRK 502X व्हाइट और ग्रीन में उपलब्ध है, जबकि LE वेरिएंट में तीसरा येलो रंग विकल्प भी है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल्स की कीमत में भी इजाफा किया है।

बदलाव 

बाइक्स में जोड़े गए हैं ये फीचर 

2025 मॉडल में हल्का एल्यूमीनियम स्विंगआर्म के साथ TPMS, हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट को शामिल करके इसे टूरिंग के लिए आरामदायक बनाया गया है। लेटेस्ट बाइक्स में एक नया 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा प्रदान करता है। इस क्लस्टर को नियंत्रित करने के लिए बेहतर स्विचगियर भी दिया है। इनके अलावा, LED लाइटिंग और स्प्लिट सीट्स, TRK 502X में वायर-स्पोक व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

कीमत 

बाइक्स की कितनी है अब कीमत?

दोनों बाइक्स में 500cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह 46bhp की पावर और 46Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सस्पेंशन के लिए आगे USD फोर्क्स, पीछे मोनो-शॉक, ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा है। 502X में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का व्हील है, जबकि TRK 502 में आगे-पीछे 17-​​इंच के व्हील हैं। TRK 502 और 502X की कीमत क्रमश: 6.2 लाख और 6.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।