Page Loader
2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर 
2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से 12 अगस्त को पर्दा उठाया गया था (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर 

Sep 01, 2024
12:23 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपनी अपडेटेड क्लासिक 350 बाइक की कीमत घोषित करने के बाद आज (1 सितंबर) से बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही आप नई बाइक की टेस्ट राइड भी बुक कर सकते हैं। यह मोटरसाइकिल 5 वेरिएंट- हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल, डार्क और एमराल्ड में उपलब्ध होगी। 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को 7 नए रंगों- एमराल्ड, जोधपुर ब्लू, मद्रास रेड, मेडेलियन ब्राउन, कमांडो सैंड और स्टेल्थ ब्लैक में पेश किया है।

फीचर 

इन फीचर से लैस है नई क्लासिक 350

नई क्लासिक 350 में मौजदा मॉडल के रेट्रो लुक को बरकरार रखते हुए कुछ आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। लेटेस्ट बाइक में अपग्रेडेड टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के साथ एक LED हेडलाइट, LED पायलट लैंप और एनालॉग स्पीडोमीटर के नीचे LCD पर एक गियर पोजिशन इंडिकेटर मिलता है। मोटरसाइकिल का टॉप वेरिएंट ट्रिपर नेविगेशन पॉड, एडजस्टेबल क्लच, ब्रेक लीवर और LED इंडिकेटर जैसे अतिरिक्त मानक फीचर्स से लैस है। साथ ही ड्यूल-चैनल ABS की सुविधा सभी वेरिएंट्स में मिलती है।

कीमत 

नई क्लासिक बाइक के लिए इतने रुपये खर्च करने होंगे

अपडेटेड क्लासिक 350 में 349cc, J-सीरीज, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 6,100rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दोपहिया वाहन में 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील मिलते हैं, जबकि अलॉय व्हील चुनिंदा वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस दोपहिया वाहन की कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होकर 2.30 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।