मौजूदा होंडा सिटी की तुलना में कितना दमदार है कार का नया मॉडल? यहां जानिए
क्या है खबर?
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी सिटी सेडान कार के 2023 वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इस गाड़ी को चार ट्रिम्स SV, V, VX और ZX में उतारा है। नए फीचर्स के तौर पर इस गाड़ी में ADAS तकनीक जोड़ी गई है।
पिछले साल ही कंपनी ने इस गाड़ी के हाइब्रिड मॉडल को उतारा था।
आइए समझते हैं मौजूदा मॉडल की तुलना में नई होंडा सिटी कितनी बेहतर है।
लुक
ज्यादा आकर्षक दिखती है नई होंडा सिटी
2023 होंडा सिटी में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के जैसे ही डिजाइन को बरकरार रखा गया है।
हालांकि, इसमें नए डिजाइन का ग्रिल, संशोधित क्रोम एप्लिक, आकर्षक फ्रंट एयर स्प्लिटर, आइब्रो जैसे डे टाइम टाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्वेप्टबैक LED हेडलाइट्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, बड़े 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील और Z के आकार का 3D रैप-अराउंड LED टेललाइट्स दिए गए हैं।
सेडान कार के पिछले हिस्से में स्पोर्टी कार्बन फाइबर डिफ्यूज़र है। इस वजह से यह पहले से आकर्षक दिखती है।
इंजन
पावरट्रेन में नहीं किया गया है कोई बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो 2023 होंडा सिटी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119.35hp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं दूसरा इस गाड़ी में 1.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 125hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
अपडेटेड सेडान कार के ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, CVT या E-CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
फीचर्स
दोनों मॉडलों में मिलते हैं ये फीचर्स
होंडा सिटी में 5-सीटर वाला बड़ा केबिन दिया गया है, जिसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल लेदर की सीटें, रियर AC वेंट और मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, एक रियर-व्यू कैमरा, क्रैश सेंसर, EBD के साथ एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कार में मिरर लिंक सहित नई कनेक्टिविटी सुविधाओं को सपोर्ट करने वाला एक TFT टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल भी दिया गया है।
तकनीक
नई सिटी में जोड़ा गया है ADAS तकनीक
2023 होंडा सिटी में कंपनी ने एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक (ADAS) को जोड़ दिया है। हालांकि, पुरानी सिटी में यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
होंडा ने दोनों सिटी e:HEV हाइब्रिड कार को दो इलेक्ट्रिक मोटर प्रदान किए हैं। इस वजह से हाइब्रिड तकनीक वाली यह सेडान को केवल EV मोड में भी चलने में सक्षम है।
बता दें कि यह गाड़ी औसतन 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।
कीमत
कौन सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट?
भारत में प्री-फेसलिफ्ट होंडा सिटी की शुरुआती कीमत 11.87 लाख रुपये थी। वहीं इसके 2023 मॉडल को 11.49 लाख (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है।
चूंकि 2023 होंडा सिटी को आकर्षक लुक मिला है और यह ADAS तकनीक से भी लैस है।
इसके अलावा यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी सस्ती है और इस वजह से हमारा वोट 2023 होंडा सिटी को जाता है। यह गाड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प है।