NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में लॉन्च हुई नई MT-15 बाइक, मिले कई लेटेस्ट फीचर्स
    ऑटो

    भारत में लॉन्च हुई नई MT-15 बाइक, मिले कई लेटेस्ट फीचर्स

    भारत में लॉन्च हुई नई MT-15 बाइक, मिले कई लेटेस्ट फीचर्स
    लेखन सोनाली सिंह
    Apr 12, 2022, 10:16 am 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में लॉन्च हुई नई MT-15 बाइक, मिले कई लेटेस्ट फीचर्स
    अपडेटेड MT-15 बाइक हुई लॉन्च

    यामाहा ने अपनी अपडेटेड MT-15 बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया गया है और इसके ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। बता दें कि इसकी लॉन्चिंग के साथ ही इसके पुराने मॉडल को बंद कर दिया गया है। अपडेटेड नेकेड स्ट्रीटफाइटर MT-15 अपनी फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक R15 V4 पर आधारित है, जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसकी बुकिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हो गई थी।

    कैसा है बाइक का लुक?

    यामाहा MT-15 के 2022 वर्जन में विजुअल और मैकेनिकल अपडेट सहित कई बदलाव किए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें एक्सटेंशन के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सीट, बेहद अलग दिखने वाला शानदार हेडलाइट्स और ऐरो आकार के मिरर दिए गए हैं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए फुल-LED सेटअप और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स भी हैं। इन सबके अलावा नई बाइक क एक आकर्षक फ्रंट लुक भी दिया गया है।

    दिया गया है यामाहा का लोकप्रिय इंजन

    MT-15 अपडेटेड वेरिएंट में यामाहा के सभी नए मॉडल्स में लगा 155cc वाला सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 10,000rpm पर 18.24hp की पावर और 8,500rpm पर 14.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही यह वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस किया गया है। नए ग्राफिक्स और रंग विकल्पों के साथ कई कॉस्मेटिक एन्हांसमेंट भी दी गई है।

    सुरक्षा के लिए दिए गए हैं लेटेस्ट फीचर्स

    कंपनी ने राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यामाहा MT-15 2022 में डुअल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए हैं, जबकि पुराने मॉडल पर सिंगल चैनल ABS दिया गया था। सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ USD फोर्क्स और रियर एंड पर मोनोक्रॉस यूनिट दिया गया है।

    ये है MT-15 बाइक की कीमत

    यामाहा ने 1.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर भारत में MT15 का एक अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। MT-15 मॉडल सियान स्टॉर्म, रेसिंग ब्लू, आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और मैटेलिक ब्लैक के चार रंग विकल्पों के साथ आता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    यामाहा
    यामाहा R15 V4

    ताज़ा खबरें

    बिग बॉस: अब्दु से लेकर डॉली बिंद्रा तक, भिन्न-भिन्न कारणों से बेघर हुए ये सदस्य बिग बॉस
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान
    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, एक की मौत और कई घायल मकर संक्रांति

    यामाहा

    यामाहा भारत में लॉन्च करेगी MT-07, MT-09 और YZF-R7 बाइक्स यामाहा YZF-R3
    यामाहा RX100 रेट्रो लुक के साथ भारत में देगी दस्तक, कंपनी के अध्यक्ष ने की पुष्टि यामाहा RX100
    बजट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे तलाश? इन अपकमिंग मॉडल्स पर करें विचार इलेक्ट्रिक स्कूटर
    यामाहा निकेन GT से उठा पर्दा, जानिए क्यों खास है यह हाई-परफॉरमेंस ट्राइक लेटेस्ट बाइक

    यामाहा R15 V4

    दो लाख रुपये तक खरीदना चाहते हैं स्पोर्ट्स बाइक तो इन विकल्पों पर करें विचार दोपहिया वाहन
    यामाहा ने फिर बढ़ाये अपने दोपहिया वाहनों के दाम, कीमतों में हुई 2,300 रुपये तक बढ़ोतरी ऑटोमोबाइल
    ये हैं कम तेल में दूर तक चलने वाले 2021 के टॉप-5 बाइक और स्कूटर दोपहिया वाहन
    महंगी हुई यामाहा R15 V4, दामों में हुआ इतना इजाफा ऑटोमोबाइल

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023