ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने क्यों दिया इस्तीफा, केवल 2 साल में कैसे घटी लोकप्रियता?
क्या है खबर?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टार्मर ने ऐसे समय पर पद छोड़ा है, जब ब्रिटेन में उनकी लोकप्रियता लगातार गिर रही थी और वे अपनी लेबर पार्टी और मंत्रिमंडल के भीतर आलोचनाओं से घिरे हुए थे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे जुलाई 2024 में पद संभालने के बाद मात्र 2 साल में उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा? आइए, जानते हैं।
हार
मेकरफील्ड उपचुनाव में हार और एंडी बर्नहैम की जीत
स्टार्मर के इस्तीफे में सबसे बड़ी भूमिका हाल में हुए मेकरफील्ड उपचुनाव है। दरअसल, ब्रिटेन में दक्षिणपंथी रिफॉर्म UK पार्टी है, पूरे देश में लेबर पार्टी के लिए चुनौती बनी हुई है। स्टार्मर सरकार पर इससे मुकाबला न पाने का आरोप है। रिफॉर्म पार्टी से मुकाबले के लिए मेकरफील्ड सीट से मौजूदा लेबर पार्टी के सांसद जोश सिमोन को इस्तीफा दिलाया गया ताकि बर्नहैम लड़ सके। बर्नहैम ने रिफॉर्म पार्टी के निगेल फराज को हराकर पार्टी का विश्वास जीता है।
जीत
बर्नहैम की जीत के बाद स्टार्मर पर मंत्रिमंडल का दबाव बढ़ा, लेबर पार्टी में विद्रोह
लेबर पार्टी में नेतृत्व बदलने की मांग हो रही थी, लेकिन इसके लिए संसद का सदस्य होना जरूरी है। बर्नहैम की जीत के बाद लेबर पार्टी के सांसदों को मौका मिल गया और उनको पार्टी नेता बनाने का दबाव बनाया। इसके लिए मंत्रिमंडल समेत 100 सांसदों ने स्टार्मर से इस्तीफा देने की मांग की। अगर स्टार्मर इस्तीफा न देते तो 47 प्रतिशत सांसद बर्नहैम को पार्टी नेता चुन लेते। इस स्थिति से बचने के लिए स्टार्मर ने पद छोड़ दिया।
फैसले
नीतिगत फैसले से बढ़ी मुसीबत
स्टार्मर के लिए गए कई फैसले उनके लिए मुसीबत बन गए। उनको 13-16 बार बार-बार अपनी नीतियों में यू-टर्न लेना पड़ा, जिससे सरकार अस्थिर प्रतीत हुई। जुलाई में 1 करोड़ पेंशनर्स के 'विंटर फ्यूर अलाउंस' को उनकी आय के आधार पर देने का फैसला किया। इसका विरोध होने पर उन्होंने फैसला वापस ले लिया। स्टार्मर ने दिसंबर 2024 में पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत बनाया, लेकिन एपस्टीन फाइल में उनका नाम आने पर स्टार्मर की फजीहत हुई।
लोकप्रियता
लोकप्रियता में भी बड़ी गिरावट
स्टार्मर की लोकप्रियता महंगाई, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड और वेल्स में स्थानीय और क्षेत्रीय चुनावों में लेबर पार्टी की करारी हार और जीवन-यापन की लागत के संकट के कारण खूब गिरी। यूजीओवी, ओपिनियम समेत कई पोल्स में उनकी रेटिंग गिरकर -42 से -46 तक पुहंच गई, जबकि जुलाई 2024 में उनकी रेटिंग +10 और +20 थी। उनको लेकर लोगों की सकारात्मक राय 19-23 प्रतिशत, जबकि नकारात्मक राय 61-69 प्रतिशत थी। ये रेटिंग ब्रिटेन के आधुनिक इतिहास में हुए प्रधानमंत्रियों में सबसे खराब थी।
इस्तीफा
पिछले 10 साल में 6 प्रधानमंत्रियों के इस्तीफे
ब्रिटेन में जून 2016 से लेकर जून 2026 तक, पिछले 10 साल में 6 प्रधानमंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इसमें डेविड कैमरून ने 2010 से 2016 तक, थेरेसा मे ने 2016 से 2019 तक पद संभाला था। इसके बाद बोरिस जॉनसन 2019 से 2022 तक प्रधानमंत्री रहे और पार्टीगेट घोटाले के कारण इस्तीफा दिया। इसके बाद लिज ट्रस मात्र 49 दिन प्रधानमंत्री रहे। फिर ऋषि सुनक ने 2022-2024 तक सत्ता संभाली और आम चुनाव में हार के कारण पद छोड़ा।