होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया जहाज, आग लगी; 20 लाख बैरल तेल लदा था
क्या है खबर?
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहा हैं। अब यहां से गुजरते हुए एक तेल टैंकर जहाज बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। इसके बाद जहाज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहाज पर करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल लदा था। घटना के बाद जहाज का कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो लपटों में घिरा दिख रहा है।
बयान
ईरान बोला- चुपके से होर्मुज से गुजर रहा था जहाज
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कार्प्स ने कहा, "नियमों का उल्लंघन करते हुए 20 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल से लदे एक सुपरटैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अवैध रूप से गुजरने की कोशिश करते हुए एक बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिससे विस्फोट और भीषण आग लग गई।"
IRGC ने आगे कहा कि जहाज ने ईरानी समुद्री अधिकारियों को 'धोखा देने के प्रयास' में जानबूझकर अपने पोजिशनिंग और रडार सिस्टम को बंद कर दिया था।
ट्विटर पोस्ट
जहाज का एक वीडियो भी सामने आया है
IRGC Navy announces an oil tanker was struck by a sea mine in the Strait of Hormuz.
— Conflict Radar (@Conflict_Radar) October 17, 2026
Oil can be seen leaking in footage attributed to the struck tanker. pic.twitter.com/T1sYSGrNoS
हमले
होर्मुज में जहाजों पर बढ़े हमले
हाल के हफ्तों में होर्मुज के आसपास हमले बढ़ गए हैं। अमेरिका द्वारा बंदरगाहों की नाकाबंदी और लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के जवाब में ईरान ने भी हमले तेज कर दिए हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 2 ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखने और अमेरिका के मध्यावधि चुनावों को प्रभावित करने के प्रयास में जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ तेजी से नई रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है।