LOADING...
कोलंबिया में 100 सैनिकों को ले जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई की मौत की आशंका
कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का विमान

कोलंबिया में 100 सैनिकों को ले जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई की मौत की आशंका

Mar 23, 2026
10:38 pm

क्या है खबर?

कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में लगभग 100 सैनिक सवार थे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में लॉकहीड मार्टिन (LMT.N) का एक हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसा

कैसे हुआ यह हादसा?

स्थानीय मीडिया आउटलेट ब्लूरेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब देश की वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था और सशस्त्र बलों के करीब 110 सैनिकों को ले जा रहा था। सरकारी प्रसारक RCN ने जंगल में आग की लपटों में घिरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त विमान के मलबे की तस्वीरें प्रसारित की हैं, जिससे अधिक मौतें होने की संभावना है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement

बयान

रक्षा मंत्री ने क्या जारी किया बयान?

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीड़ितों की सटीक संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।" उन्होंने कहा, "सैन्य टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।"

Advertisement

जांच

शुरू कर दी गई है हादसे की जांच

सांचेज ने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए सभी जरूरी सहायता और देखभाल की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही दुर्घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। इधर, विमान निर्माता अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस दुर्घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। मौके पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

Advertisement