NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है पाकिस्तान? दिल्ली में राजनयिक नियुक्त किया, राष्ट्रीय दिवस भी मनाएगा
    अगली खबर
    भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है पाकिस्तान? दिल्ली में राजनयिक नियुक्त किया, राष्ट्रीय दिवस भी मनाएगा
    पाकिस्तान ने साद अहमद वाराइच को भारत में CDA नियुक्त किया है

    भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है पाकिस्तान? दिल्ली में राजनयिक नियुक्त किया, राष्ट्रीय दिवस भी मनाएगा

    लेखन आबिद खान
    Mar 03, 2024
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान में नई सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इसके बाद अब पाकिस्तान भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कवायद में जुटा है।

    द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के साथ 'कम-महत्वपूर्ण और कम-जोखिम' वाले संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

    इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अपने नए राजदूत को दिल्ली भेजा है। 28 मार्च को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जा सकता है।

    राजनयिक

    पाकिस्तान ने साद अहमद को बतौर CDA भेजा

    पाकिस्तान ने साद अहमद वाराइच को 3 साल के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में चार्ज डी एफेयर (CDA) के रूप में भेजा है।

    बता दें कि 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने दिल्ली से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था।

    जवाब में भारत ने भी अपने राजनयिक को इस्लामाबाद से बुला लिया था। हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने अस्थायी CDA की नियुक्ति की थी।

    पाकिस्तान

    कौन हैं वाराइच?

    वाराइच न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) के स्थायी मिशन में इस्लामाबाद के राजनयिक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।

    वाराइच ने गर्वनमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर से अर्थशास्त्र में MA और सिंगापुर के नाययांग बिजनेस स्कूल से MBA किया है। 26 फरवरी को उन्होंने नई दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

    राष्ट्रीय दिवस

    दूतावास में राष्ट्रीय दिवस मना सकता है पाकिस्तान

    पाकिस्तान 23 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इस दिन 1940 में मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए एक स्वतंत्र देश के निर्माण के लिए लाहौर प्रस्ताव को स्वीकार किया था।

    इस दिन पाकिस्तान दिल्ली स्थित दूतावास में कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें भारतीय अधिकारियों को भी बुलाया जाता है।

    पाकिस्तान ने आखिरी बार 2019 में राष्ट्रीय दिवस मनाया था। इसके बाद से लॉकडाउन और दोनों देशों के संबंधों में तनाव के चलते ये कार्यक्रम नहीं हुआ है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

    सबसे ज्यादा 93 सीटें जेल में बंद इमरान खान की पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं। इसके बाद 54 सीट जीतने वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और 75 सीट जीतने वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने गठबंधन सरकार बनाने का फैसला लिया है।

    इसके तहत शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और आसिफ जरदारी देश के अगले राष्ट्रपति होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान उच्चायोग

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    पाकिस्तान समाचार

    जब ईरान ने भारत के खिलाफ युद्धों में की थी पाकिस्तान की मदद, जानें पूरी कहानी ईरान
    #NewsBytesExplainer: ईरान और पाकिस्तान सैन्य शक्ति के मामले में एक-दूसरे के मुकाबले कहां हैं? ईरान
    पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव कम करने पर बनी सहमति ईरान
    पाकिस्तान: इस्लामाबाद में सेनाओं से संबंधित 3 विश्वविद्यालयों को बंद किया गया, जानें कारण इस्लामाबाद

    पाकिस्तान उच्चायोग

    पाकिस्तान उच्चायोग से गायब हुए 23 भारतीयों के पासपोर्ट, सरकार तक पहुंचा मामला भारत की खबरें
    पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान के खिलाफ आक्रोश, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन भाजपा समाचार
    पंजाब: भारतीय महिला का पाक दूतावास कर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप पंजाब
    उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर के दस्तावेज जांच के लिए पाकिस्तानी दूतावास भेजे पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025