Loading...
मक्का समझौते में शामिल सऊदी-तुर्की और पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे ईरान
मक्का समझौते में शामिल सऊदी-तुर्की और पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे ईरान (फाइल तस्वीर)

मक्का समझौते में शामिल सऊदी-तुर्की और पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे ईरान

लेखन गजेंद्र
Oct 26, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के साथ युद्ध में उलझे ईरान के साथ बातचीत के लिए सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के प्रतिनिधि सोमवार को तेहरान पहुंच गए। तीनों देश मक्का समझौते में शामिल हैं। तेहरान में इनका नेतृत्व सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन-सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद कर रहे हैं। उनके साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और तुर्की खुफिया प्रमुख इब्राहिम कलिन मौजूद हैं। बैठक में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और सुरक्षा परिषद के महासचिव मोहसेन रेजाई शामिल होंगे।

बैठक

सऊदी अरब ने क्या कहा?

सऊदी अरब की ओर से बताया गया कि यह दौरा मक्का समझौते से जुड़े देशों के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य मौजूदा संकट में तनाव को कम करना, बातचीत और कूटनीतिक समाधान को बढ़ावा देना है।

साथ ही, इसका मकसद कतर और पाकिस्तान द्वारा की जा रही मध्यस्थता के प्रयासों का समर्थन करना और जोर देना है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने में 'मक्का समझौते' से जुड़े देशों की अहम भूमिका है।

मुलाकात

ईरान ने क्या कहा?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तेहरान युद्ध की स्थिति में हैं और देश रक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाएगा।

उन्होंने कहा, "बयानों की परवाह किए बिना, हम हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। ईरान की रक्षा करने में हमारे सशस्त्र बलों को कोई संकोच नहीं है।"

पिछले हफ्ते भी फील्ड मार्शल मुनीर तेहरान में पेजेश्कियान से मिले थे, लेकिन उनको युद्ध रोकने में निराशा मिली।

ADVERTISEMENT